main page

अमिताभ बच्चन से लेकर अनुपम खेर समेत इन स्टार्स ने फैंस को दी ईद की मुबारकबाद

Updated 12 August, 2019 12:12:37 PM

आज पूरे भारत में Eid-Al-Adha का त्योहार मनाया जा रहा है। गर कोई एक-दूसरे को इस त्योहार की शुभकामनाएँ दे रहा है। ऐसे में बाॅलीवुड इंडस्ट्री कैसे पीछे रह सकता है। यही वजह है कि सुबह से ही स्टार्स अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद देने में जुटे हुए हैं। अमिताभ बच्चन, अमुपम खेर और रितेश देशमुख समेत कई स्टार्स ने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी।

मुंबई: आज पूरे भारत में Eid-Al-Adha का त्योहार मनाया जा रहा है। गर कोई एक-दूसरे को इस त्योहार की शुभकामनाएँ दे रहा है। ऐसे में बाॅलीवुड इंडस्ट्री कैसे पीछे रह सकता है। यही वजह है कि सुबह से ही स्टार्स अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद देने में जुटे हुए हैं। अमिताभ बच्चन, अमुपम खेर और रितेश देशमुख समेत कई स्टार्स ने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। 

Bollywood Tadka

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर फैंस को ईद मुबारक कहा।

Bollywood Tadka

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने एक तस्वीर शेयर कर  ईद की शुभकामनाएं दी हैं। अनुपम ने लिखा, ईद मुबारक हो... ऊपर वाला सबको खुश रखे।

Bollywood Tadka

ऋषि कपूर

एक्‍टर ऋषि कपूर ने भी फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को री-ट्वीट किया। 

Bollywood Tadka

अनुभव सिन्‍हा 
 

डायरेक्‍टर अनुभव सिन्‍हा ने भी लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं।


Bollywood Tadka

सुनील ग्रोवर

काॅमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने ईद की बधाईयां देते हुए लिखा- 'ईद मुबारक, मेरी तरफ से आप सब को ढे़र सारा प्यार और शुभकामनाएं।'

Bollywood Tadka

हुमा कुरैशी

हुमा कुरैशी ने भी ईद के मौके पर अपने सभी फैंस को मुबारकबाद दी है। इसके साथ ही हुमा ने इस बात की भी दुआ की कि, हर जगह अमन और चैन कायम रहे।


Bollywood Tadka

अतुल अग्निहोत्री

सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने ईद की शुभकामनाएं अपने फैंस के लिए भेजी हैं। उन्होंने बड़ी ही खूबसूरत तस्वीर शेयर कर फैंस को  ईद मुबारक कहा।

 

Bollywood Tadka

गौहर खान

एक्ट्रेस गौहर खान ने भी फैंस को ईद की मुबारकबाद दी हालांकि वह खुश नजर नहीं आ रही हैं। उन्‍होंने ट्वीट कर बताया-'जब कोई व्‍यक्‍त‍ि अपने करीबियों से एक हफ्ते से ज्यादा समय से बात नहीं कर पा रहा हो तो वो ही इसका दर्द समझ सकता है। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक बेचैनी! मैं इस ईद पर दुखी हूं। बहुत बहुत दुखी। हर रोते हुए दिल के लिए। बिल्कुल मेरी तरह। मैं कश्मीर में अपने प्रियजनों के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए प्रार्थना करती हूं।'

Bollywood Tadka

रितेश देशमुख

एक्टर रितेश देेशमुख ने भी ट्वीटर के जरिए ईद की दिली शुभकामनाएं दी हैं। रितेश ने अपने फैंस को ईद मुबारक कहा।

Bollywood Tadka

सोफी चौधरी

एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने भी ट्वीट करके अपने सभी फैंस को ईद मुबारक कहा है। जिसके साथ उन्होंने सबकी सलामती की दुआ भी की है।

: Smita Sharma

amitabh bachchananupam kherAtul Agnihotrisophie choudryrishi kapoorwishingeid al adhafansBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...