बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज 77 साल के हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने अपना बर्थडे अपने स्कूल शेरवुड में धूमधाम से मनाया। बिग बी के बर्थडे के खास मौके पर प्रेयर ऑडिटोरियम में केक काटकर उनकी लम्बी उम्र की प्रार्थना भी की गई...
11 Oct, 2018 03:35 PMमुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज 77 साल के हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने अपना बर्थडे अपने स्कूल शेरवुड में धूमधाम से मनाया। बिग बी के बर्थडे के खास मौके पर प्रेयर ऑडिटोरियम में केक काटकर उनकी लम्बी उम्र की प्रार्थना भी की गई।
इतना ही नहीं स्कूल के एक छात्र अपूर्व विक्रम गौरव शाह ने एक सुन्दर कविता भी सुनाई। पूरे स्कूल के सामने अपूर्व विक्रम गौरव शाह ने बिग बी को कविता सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।
वहीं स्कूल के प्रिंसिपल अमनदीप संधू, हैड बॉय अपूर्व विक्रम गौरव शाह और हैड गर्ल सैरेना जैसलीन औलख ने बिग बी लिखा हुआ केक काटकर अमिताभ को जन्मदिन की बधाई दी। स्कूल के प्रधानाचार्य अमनदीप सन्धु ने छात्र छात्राओं को बताया की अमिताभ का जन्म 1942 में इलाहबाद में हुआ था।
वो शेरवुड के आर.एच.हाउस में रहते थे। उन्होंने प्रेयर में मौजूद सभी स्टूडेंट समेत स्टाफ से अमिताभ की लम्बी उम्र के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपनी पढ़ाई नैनीताल शेरवुड से की है।
वहीं दूसरी तरफ बिग बी के बर्थडे के खास मौके पर उनके हजारों फैंस उनसे मिलने उनके बंगले जलसा पहुंचे। ब्लू कलर का कुर्ता पजामा पहन बिग बी ने दोनों हाथ जोड़कर घर के बाहर आए और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। अमिताभ को देखकर उनके फैंस काफी क्रेजी हो गए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों बिग बी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' 10 में काफी धमाल मचा रहे हैं। इसके अलावा वह अपनी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके साथ आमिर खान और कैटरीना कैफ अहम किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म 8 नवंबर को रिलीज हो रही है।