बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने आज फिल्म इंडस्ट्री में अपने 50 साल पूरे कर लिए है। अमिताभ के फैंस उन्हें अपने अपने तरीके से बधाईया दे रहे हैं। एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी गुरुवार को खुद को केवल पुत्र ही नहीं बल्कि एक प्रशंसक बताते हुए अपने पिता अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनमा में 50 साल पूरे होने पर बधाई दी....
07 Nov, 2019 08:18 PMमुंबईः बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने आज फिल्म इंडस्ट्री में अपने 50 साल पूरे कर लिए है। अमिताभ के फैंस उन्हें अपने अपने तरीके से बधाईया दे रहे हैं। एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी गुरुवार को खुद को केवल पुत्र ही नहीं बल्कि एक प्रशंसक बताते हुए अपने पिता अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनमा में 50 साल पूरे होने पर बधाई दी।
क्या आप जानते हैं कि अमिताभ की सबसे पहली फिल्म कौन सी थी। तो चलिए आज हम आपको इसके बारें में बता ही देते है। अमिताभ की पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी' थी। ये फिल्म 7 नवंबर 1969 को रिलीज हुई थी।
अभिषेक ने सोशल मीडिया पर अपने पिता की श्वेत श्याम तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “केवल उनके पुत्र के तौर पर ही नहीं बल्कि एक अभिनेता और प्रशंसक के तौर पर भी हम इस महानता के गवाह हैं। प्रशंसा करने और सीखने के लिए बहुत कुछ है।”
अभिषेक ने कहा, “सिनेमा प्रेमियों की कई पीढ़ियां कहेंगी कि हमने बच्चन का दौर देखा है।
फिल्म उद्योग में 50 वर्ष पूरा करने पर बधाई पा (पापा)। हमे अब अगले पचास वर्षों की प्रतीक्षा है..लव यू।”