main page

अमिताभ बच्चन ने सिंगर बप्पी लहरी को किया याद, बोले- 'धीरे-धीरे सब हमें छोड़ कर चले जाते हैं'

Updated 17 February, 2022 03:56:33 PM

दिग्गज सिंगर बप्पी लहरी का 15 फरवरी को निधन हो गया। सिंगर के निधन की खबर सुन फैंस और स्टार्स को बहुत बड़ा झटका लगा। फैंस और स्टार्स लगातार बप्पी दा को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अब एक्टर अमिताभ बच्चन ने बप्पी दा को याद किया है।

मुंबई. दिग्गज सिंगर बप्पी लहरी का 15 फरवरी को निधन हो गया। सिंगर के निधन की खबर सुन फैंस और स्टार्स को बहुत बड़ा झटका लगा। फैंस और स्टार्स लगातार बप्पी दा को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अब एक्टर अमिताभ बच्चन ने बप्पी दा को याद किया है।

Bollywood Tadka
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा- 'बप्पी लहरी एक अद्भुत संगीत निर्देशक का निधन .. दुखद और हैरान कर देने वाला है। इतनी जल्दी-जल्दी लोगों के गुजरने की दुखद घटनाओं से सहमा हूं। मेरी फिल्मों में उनके द्वारा गाए गानों को हमेशा याद किया जाएगा। इन गानों को आज की पीढ़ी भी मजे के साथ सुनती, गुनगुनाती और गाती है।'

Bollywood Tadka
अमिताभ ने सिंगर के साथ लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर मुंबई वापस जाते समय हुए बातचीत को याद करते हुए लिखा- 'आपकी यह फिल्म बहुत सफल होने जा रही है और जो गीत मैंने अभी दिया है, उसे युगों तक याद रखा जाएगा। वह सही थे ... और उनके घर, रिहर्सल्स और अच्छे अनुभव भी सीख देने वाले हैं। धीरे-धीरे वे सब हमें छोड़ कर चले जाते हैं।' 

Bollywood Tadka
बता दें बप्पी लहरी का 69 वर्ष की आयु में मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण निधन हो गया। आज सिंगर का अंतिम संस्कार किया गया। बप्पी दा के संस्कार में कई स्टार्स शामिल हुए। 

Content Writer: Parminder Kaur

amitabh bachchanrememberssinger bappi lahiriBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...