आज दुनियाभर में नए साल का जश्न पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी एक दूसरे के लिए नए साल पर दुआएं मांग रहे हैं। बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर फैंस को इस दिन की शुभकामनाएं दी हैं।
01 Jan, 2020 08:09 PMबॉलीवुड तड़का डेस्कः आज दुनियाभर में नए साल का जश्न पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी एक दूसरे के लिए नए साल पर दुआएं मांग रहे हैं। बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर फैंस को इस दिन की शुभकामनाएं दी हैं।
अमिताभ बच्चन ने नये साल (New Year 2020) के मौके पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह पत्नी जया बच्चन समेत पोती आराध्या बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा और अगत्स्य नंदा के साथ नजर आ रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। अमिताभ ने कैप्शन में लिखा- 'वर्ष नव हर्ष नव जीवन उत्कर्ष नव'। जानकारी के लिए बता दें कि यह फोटो पिछले साल अगस्त महीने में शायद रक्षाबंधन की है। सभी पांरपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने क्रीम कलर का ट्रेडिशनल ड्रेस पहना है।
शेयर की गई इस फोटो में जया बच्चन जहां ब्राइट कलर के सलवार-कमीज में नजर आ रही हैं, वहीं नव्या ने पीच कलर की एम्ब्रायड सलवार-कमीज पहनी है, आराध्या रेड कलर के घाघरा-चोली में बेहद क्यूट लग रही हैं।