main page

दिवाली 2020:अमिताभ ने शेयर की अयोध्या की भव्य तस्वीरें, यूजर्स बोले-'अरे चच्चा बड़ी जल्दी याद आ गया!

Updated 14 November, 2020 10:59:59 AM

14 नवंबर को दिवाली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। दीपावली पर सभी लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बाॅलीवुड स्टार्स ने भी फैंस को इस खास दिन की शुभकामनाएं दीं।

मुंबई: 14 नवंबर को दिवाली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। दीपावली पर सभी लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बाॅलीवुड स्टार्स ने भी फैंस को इस खास दिन की शुभकामनाएं दीं।

Bollywood Tadka

महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इस खास मौके पर अयोध्या की तस्वीर शेयर कर फैंस को दिवाली विश की। हालांकि उनके इस पोस्ट पर तरह-तरह के कॉमेंट्स आ रहे हैं।

 

 

लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है। अमिताभ द्वारा शेयर की इस तस्वीर में सरयू नदी के किनारे दिवाली के एक दिन पहले का नजारा दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट के मुताबिक, अयोध्या में 5,84,572 दिये जलाने का रिकॉर्ड गिनेस (गिनीज) बुक में दर्ज किया गया है। इसके साथ अमिताभ ने हैप्पी दिवाली लिखा है। साथ में नमस्ते वाली इमोजी बनाई है। 

Bollywood Tadka


यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन 

अमिताभ के इस पोस्ट पर यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शंस हैं। कई लोगों ने उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं ने उनको ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा- 'बड़ी जल्दी याद आ गया।' वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'आज भी राम मंदिर पर नहीं बोलोगे?' एक यूजर ने लिखा- 'राम मंदिर और ड्रग माफिया के टाइम मुंह में दहीं जमाने वाले..दिवाली की स्पेलिंग तक सही नहीं लिख सकते'

: Smita Sharma

amitabh bachchanshareayodhya diyadiwali 2020trolledayodhya ki diwaliBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...