देश में हर साल गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। भले ही पिछली साल की तरह इस साल भी कोरोना का दौर चल रहा है, लेकिन अब वायरस पर गणपति के श्रद्धालूओं की श्रद्धा भारी है। इस साल गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियां पूरे ज़ोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी बीच महानायक अमिताभ बच्चन ने मुंबई लाल बाग के राजा की पहली झलक फैंस को दिखाई है। एक्टर द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो इंटरनेट पर अब खूब वायरल हो रहा है।
09 Sep, 2021 10:37 AMबॉलीवुड तड़का टीम. देश में हर साल गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। भले ही पिछली साल की तरह इस साल भी कोरोना का दौर चल रहा है, लेकिन अब वायरस पर गणपति के श्रद्धालूओं की श्रद्धा भारी है। इस साल गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियां पूरे ज़ोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी बीच महानायक अमिताभ बच्चन ने मुंबई लाल बाग के राजा की पहली झलक फैंस को दिखाई है। एक्टर द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो इंटरनेट पर अब खूब वायरल हो रहा है।
अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,'ऊं गण गणपतये नमः .. Ganpati Bappa Morya .. पहला दर्शन , लालबागचा राजा।'
इस वीडियो में बेहद खास अंदाज में गणपति जी की झलक दिखाई जाती है। फैंस भी अमिताभ द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म ब्रह्मस्त्र में नजर आएंगे। इस फिल्म में महानायक के अलावा एक्टर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय अहम किरदार में दिखेंगी।