main page

अमिताभ से लेकर अनुपम तक ने खास अंदाज में दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, कंगना बोली- आओ कुछ ऐसा बन के दिखाएं देश....

Updated 15 August, 2020 09:11:53 AM

आज पूरा देश 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास दिन को हर कोई पूरे उत्साह के साथ मनाता है। स्वतंत्रता दिवस का मौका बॉलीवुड के लिए हमेशा से ही खास रहा है। बाॅलीवुड की देशभक्ति  फिल्मों की बात करें चाहे गानों की, लोगों को गर्व से भर देती हैं। आज के दिन बॉलीवुड के कई सितारों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुंबई: आज पूरा देश 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास दिन को हर कोई पूरे उत्साह के साथ मनाता है। स्वतंत्रता दिवस का मौका बॉलीवुड के लिए हमेशा से ही खास रहा है। बाॅलीवुड की देशभक्ति  फिल्मों की बात करें चाहे गानों की, लोगों को गर्व से भर देती हैं। आज के दिन बॉलीवुड के कई सितारों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Bollywood Tadka

 

अमिताभ बच्चन

एक्टर अमिताभ बच्चन ने इस बार कोविड 19 वॉरियर्स को सलामी दी है। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने लिखाा-'कोविड 19 के खिलाफ लड़ने वाले सच्चे योद्धा, सलाम, आजादी के इस दिन सभी को शांति और समृद्धि की दुआएं।'

Bollywood Tadka

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा- 'हम सभी को हमारे देश भारतवर्ष के स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई। मेरी भगवान से हमेशा ये प्रार्थना रहेगी कि हमारा देश हजारों सालों तक तरक्की करे और प्रगति की ऊंचाइयों को हमेशा छुए। भारत माता की जय। जय हिंद। सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई।'

Bollywood Tadka

 

कंगना रनौत


कंगना रनौत की टीम ने एक्ट्रेस की एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह पेड़ लगाती दिख रही हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा- 'आओ कुछ ऐसा बन के दिखाएं कि इस देश की मिट्टी को भी हम पे गर्व हो जाए, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।'

Bollywood Tadka

स्वरा भास्कर

एक्ट्रे स्वरा भास्कर ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो तिरंगे के रंग की चूड़ियां पहनी नजर आ रही हैं। स्वरा ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे इंडिया। तुम्हारी खुशबू कभी ना खत्म हो। आई लव यू। सभी देशवासियों को आजादी दिवस की शुभकामनाएं।'

 

: Smita Sharma

amitabh bachchankangana ranautanupam kherbollywood starswisheshappy independence dayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...