main page

अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं, वायरल हुई तस्वीरें और वीडियोज

Updated 25 December, 2020 11:31:56 AM

क्रिसमस आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स में भी क्रिसमस का क्रेज देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड स्टार्स धूमधाम से क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं और सोशल मीडिया  शुभकामनाएं दे रहे हैं।

मुंबई. क्रिसमस आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स में भी क्रिसमस का क्रेज देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड स्टार्स धूमधाम से क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं और सोशल मीडिया  शुभकामनाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में......

अमिताभ बच्चन

Bollywood Tadka


बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्रिसमस पर अपनी तस्वीर शेयर कर शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीर शेयर कर अमिताभ ने लिखा- मैरी क्रिसमस शांति और प्यार के लिए बधाई। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।


शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने क्रिसमस पर सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर किया है और शुभकामनाएं दी हैं। वीडियो में शिल्पा, उनके पति राज कुद्रां, बेटे वियान और बेटी समिषा डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।


रवीना टंडन

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने तस्वीर और वीडियो शेयर कर क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं। वीडियो और तस्वीर में रवीना ने रेड कलर के टॉप और क्रिसमस कैप में नजर आ रही है। रवीना इस लुक में बहुत प्यारी लग रही है। फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।


प्रियंका चोपड़ा

Bollywood Tadka


एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने क्रिसमस के मौके पर पति निक जोनस के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर सभी को शुभकामनाएं दी है। तस्वीर में प्रियंका वाइट और निक ब्लैक कोट में नजर आ रहे हैं। दोनों एक-साथ बहुत प्यारे लग रहे हैं।


प्रीति जिंटा 

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी क्रिसमस के खास मौके पर प्यारा-सा वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत नजर आ रही है और उनके पीछे एक बड़ा सा क्रिसमस ट्री नजर आ रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस ने सभी को क्रिसमस विश किया है और सेफ रहने के लिए कहा है।
 

: Parminder Kaur

Amitabh BachchanPriyanka Choprashilpa shettyPreity Zintaraveena tandonwishesChristmasBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...