main page

आइसोलेशन में भी नहीं बदली अमिताभ की डेली रुटीन, बिग बी ने फैंस को दी बर्थडे की शुभकामनाएं

Updated 13 July, 2020 12:05:47 PM

महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। अमिताभ के अलावा अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या भी कोरोना की चपेट में हैं। अमिताभ और अभिषेक जहां मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। वहीं ऐश और आराध्या घर पर भी सेल्फ आइसोलेश पर हैं। अमिताभ की हेल्थ अपडेट की बात करें तो उनकी हालत स्थिर है। वहीं आइसोलेशन वार्ड में होने के बावजूद अपना डेली रुटीन जारी रख रहे हैं।

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। अमिताभ के अलावा अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या भी कोरोना की चपेट में हैं। अमिताभ और अभिषेक जहां मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। वहीं ऐश और आराध्या घर पर भी सेल्फ आइसोलेश पर हैं। अमिताभ की हेल्थ अपडेट की बात करें तो उनकी हालत स्थिर है। वहीं आइसोलेशन वार्ड में होने के बावजूद अपना डेली रुटीन जारी रख रहे हैं।

Bollywood Tadka

बिग बी अब भी हर दिन की तरह अपनी एक्सटेंडेड फैमिली यानी फैंस, कलीग्स, पत्रकारों और दोस्तों को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके अलावा वह अपने ब्लॉग को अपडेट कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

रविवार रात उन्होंने अपनी ब्लॉग में लिखा-'बर्थडे- मनोज कुमार ओझा, तरन घंटासला। सोमवार, 13 जुलाई। दोनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमेशा। आप हमेशा खुश रहें।'

Bollywood Tadka

इसके साथ ही बिग बी ने उनके लिए दुआ कर रहे फैन्स का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा है, 'मेरे प्रिय चाहनेवालों, अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या और मेरे लिए आपकी चिंता, प्रार्थना और तेजी से रिकवरी के लिए शुभकामनाओं ने मुझे कृतज्ञता से भर दिया है। आप सभी का धन्यवाद।'

Bollywood Tadka

जानकारी के लिए बता दें कि उनके रविवार को हुए कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आज आएगी। नानावटी हॉस्पिटल की ओर से बताया गया कि अमिताभ और अभिषेक दोनों की हालत स्थिर है। दोनों आइसोलेशन वार्ड में अलग-अलग कमरों में हैं और दोनों के लक्षण हल्के हैं।

: Smita Sharma

amitabh bachchanroutineisolation wardtreatmentcovid 19coronavirusBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...