main page

'प्रतिभा का पहाड़ अब कब्र के छोटे से ढेर में सिमट गया' दिलीप कुमार की कब्र पर अमिताभ का ऐसा हो रहा था हाल

Updated 10 July, 2021 11:55:32 AM

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार अब इन दुनिया में नहीं रहे। उनके जाने का गम सबको अंदर ही अंदर कचोट रहा है। उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उनकी याद में पोस्ट शेयर कर रहे हैं। दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी गहरा सदमा लगा है। हाल ही बिग बी ने उनकी याद में एक ब्लॉग शेयर किया है, जिसे खूब पढ़ा जा रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार अब इन दुनिया में नहीं रहे। उनके जाने का गम सबको अंदर ही अंदर कचोट रहा है। उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उनकी याद में पोस्ट शेयर कर रहे हैं। दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी गहरा सदमा लगा है। हाल ही बिग बी ने उनकी याद में एक ब्लॉग शेयर किया है, जिसे खूब पढ़ा जा रहा है।

Bollywood Tadka


दिलीप कुमार के निधन पर अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी उन्हें कब्रिस्तान पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। जहां दोनों दिवंगत की कब्र के सामने बेहद गमगीन नजर आए थे। अब हाल ही में अमिताभ ने उस समय के हाल बयां करते हुए अपने ब्लॉग में लिखा- 'मैं धरती पर मिट्टी के उस ढेर के सामने खड़ा हुआ, जिसे अभी अभी खोदा गया.. उस ढेर पर बिखरी कुछ मालाएं और फूल हैं.. और उसके आसपास कोई नहीं.. वह उसके नीचे सोए हुए हैं.. शांतिपूर्ण है और बिल्‍कुल शांत.. यह विशाल उपस्थिति.. प्रतिभा का यह पहाड़.. एक शानदार रचनात्मक दूरदर्शी.. सर्वश्रेष्‍ठ की यह सर्वश्रेष्‍ठता.. परम.. अब कब्र के एक छोटे से ढेर में सिमट गया है।

 

Bollywood Tadka


अमिताभ ने आगे लिखा- वह चला गया है... और दुनिया रुकी नहीं है .. यह निरंतर गति में है .. और हम आगे बढ़ते हैं .. जैसा कि कई अन्य लोग रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं .. उनके शब्दों और प्रदर्शन की याद में .. उनका हर छोटा विवरण जो आपने साथ बिताया उसे..वह चला गया, लेकिन वो यादें नहीं।

 

ब्‍लॉग के अंत में अमिताभ ने लिखा- 'इतिहास हमेशा रहेगा.. दिलीप कुमार से पहले और दिलीप कुमार के बाद.. ऐसा हमेशा से था.. अब पहले से कहीं ज्यादा है।'
 

 

Content Writer: suman prajapati

Amitabh BachchanhappeningDilip KumargraveBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...