main page

अब भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए अमोल पालेकर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ तस्वीरें वायरल

Updated 20 November, 2022 12:34:47 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को बॉलीवुड सितारों का खूब साथ मिल रहा है। अब तक इंडस्ट्री से कई स्टार्स राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुके हैं। वहीं अब इस अभियान में अमोल पालेकर का भी नाम जुड़ गया है। उनकी राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल होने की तस्वीरें सामने आई हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को बॉलीवुड सितारों का खूब साथ मिल रहा है। अब तक इंडस्ट्री से कई स्टार्स राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुके हैं। वहीं अब इस अभियान में अमोल पालेकर का भी नाम जुड़ गया है। उनकी राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल होने की तस्वीरें सामने आई हैं।
  


ये तस्वीरें कांग्रेस के भारत जोड़ो ट्विटर हैंडल ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें राहुल गांधी और अमोल पालेकर एक साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है कि- फ्री स्पीच को सपोर्ट करने और नफरत के खिलाफ समाज को एकजुट करने के लिए अनुभवी अभिनेता और डायरेक्टर अमोल पालेकर शामिल हुए।

 

बता दें,  राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा में अब तक एक्ट्रेस पूजा भट्ट, रिया सेन, रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी भी जुड़ चुके हैं।
 

Content Writer: suman prajapati

Amol PalekarjoinsRahul GandhiBharat Jodo YatraBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...