main page

अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी की फिल्म ‘पागल' का बदला नाम

Updated 30 October, 2019 08:43:47 PM

बॉलीवुड के खलनायक अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। जी हां, हाल ही में खबरेंं आईं थी कि वह फिल्म ‘पागल'' से बॉलीवुड में एंट्री करेंगे। लेकिन अब इसी फिल्म को लेकर खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म का नाम ‘पागल''  से बदल कर ‘ये साली आशिकी'' रख दिया...

मुंबईः बॉलीवुड के खलनायक अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। जी हां, हाल ही में खबरेंं आईं थी कि वह फिल्म ‘पागल' से बॉलीवुड में एंट्री करेंगे। लेकिन अब इसी फिल्म को लेकर खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म का नाम ‘पागल'  से बदल कर ‘ये साली आशिकी' रख दिया गया है। 
Bollywood Tadka
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की आपत्ति की बाद ‘पागल' फिल्म का नाम बदलकर ‘ये साली आशिकी' कर दिया गया है। फिल्म निर्माता जयंतीलाल गडा ने यह जानकारी दी। यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। 
Bollywood Tadka
गडा ने बताया, ‘‘ पहले इस फिल्म का नाम ‘पागल' था लेकिन प्रमाणन बोर्ड को इसमें कुछ आपत्ति थी।
Bollywood Tadka
उन्होंने महसूस किया कि यह नाम कुछ लोगों को ठेस पहुंचा सकता है और उन्होंने हमें इसे बदलने को कहा था। इसके बाद हमने इसका नाम बदलकर ‘ये साली आशिकी' रख दिया जो कि फिल्म की कहानी से मेल खाता है।'' 

: Pawan Insha

amrish puri vardhan puriamrish puri vardhan puri moviepagalbollywoodbollywood top newsbollywood tadkabollywood khabarbollywood breakingbollywood latest news

loading...