बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं अपने पति और बच्चो संग जीवन बिता रही हैं। अक्सर उनको गर्ल गैंग के साथ देखा जाता है। आज वह भले ही फिल्मों से दूर हैं
20 Jul, 2019 05:31 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं अपने पति और बच्चो संग जीवन बिता रही हैं। अक्सर उनको गर्ल गैंग के साथ देखा जाता है। आज वह भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन आज भी अमृता लाइमलाइट में रहना पसंद करती हैं। हाल ही में एक बार फिर उनको हॉट एंड स्टाइलिश अवतार में पति शकील के साथ स्पॉट किया गया।
दरअसल, अमृता न्यूलीवेड कपल नवाब शाह और पूजा बत्रा ने अपनी शादी की डिनर पार्टी होस्ट की थी, जिसमें टीवी और बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे थे। लेकिन पार्टी में अमृता और उनके पति से लाइमलाइट बटोर ली। इस दौरान रेड चैक शर्ट ड्रेस में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।
इसके साथ मिनिमल मेकअप और रेड लिपस्टिक उनके लुक को परफैक्ट बना रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने स्टाइल से सबको अट्रैक्ट किया।
वहीं, उनके पति शकील ब्लैक टीशर्ट और ब्लू डेनिम जींस में बेहद कूल नजर आ रहे हैं। रेस्टोरेंट के बाहर आते ही उन्होेंने पति संग स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। अमृता और शकील की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
बता दें कि बॉलीवुड की सबसे फिट ओर आईटम गर्ल मलाइका अरोड़ा की खूबसूरत बहन एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा का फ़िल्मी करियर ज्यादा अच्छा नहीं रहा हैं। अमृता ने अपने करियर में अब तक फिल्मों में कम किया हैं।
अमृता अपने फिल्म करियर में सफल नही हो पाने के कारण उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहकर साल 2009 में भारतीय उद्योगपति शकील लड़के से शादी कर ली थी।