main page

It wasn't easy: दर-दर ठोकरे, तमाम डॉक्टरों के चक्कर, सेरोगेसी में बच्चे की मौत..पेरेंट्स बनने के लिए तरस गए थे अमृता-अनमोल, फिर जाकर..

Updated 22 April, 2022 05:06:08 PM

अमृता राव और आरजे अनमोल सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। लवबर्ड ने साल 2020 में बेटे वीर का इस दुनिया में स्वागत किया था, जिसके बाद वह अपने लाडले के साथ खूबसूरत पलों को एंजॉय करते नजर आते हैं। अमृता-अनमोल का अपना एक YouTube चैनल (कपल ऑफ़ थिंग्स) है, जिस पर अक्सर वे दुनिया के साथ अपनी लव स्टोरीज और लाइफ एक्सपीरियंस शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में कपन ने एक नए वीडियो में अपने चार साल के गर्भावस्था के संघर्ष के बारे में बात की और यह भी खुलासा किया कि उन्होंने पेरेंट्स बनने के लिए सरोगेसी, आईयूआई,

बॉलीवुड तड़का टीम.  अमृता राव और आरजे अनमोल सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। लवबर्ड ने साल 2020 में बेटे वीर का इस दुनिया में स्वागत किया था, जिसके बाद वह अपने लाडले के साथ खूबसूरत पलों को एंजॉय करते नजर आते हैं। अमृता-अनमोल का अपना एक YouTube चैनल (कपल ऑफ़ थिंग्स) है, जिस पर अक्सर वे दुनिया के साथ अपनी लव स्टोरीज और लाइफ एक्सपीरियंस शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में कपन ने एक नए वीडियो में अपने चार साल के गर्भावस्था के संघर्ष के बारे में बात की और यह भी खुलासा किया कि उन्होंने पेरेंट्स बनने के लिए सरोगेसी, आईयूआई, आईवीएफ, होम्योपैथी और आयुर्वेद समेत कई तरीके अपनाए।

 

लेटेस्ट वीडियो में अनमोल और अमृता ने खुलासा किया कि कैसे 4 साल से वे लोग बच्चे के लिए ट्राई कर रहे थे लेकिन वो कंसीव नहीं कर पा रही थीं।

 

 

अमृता ने बताया कि कंसीव ना हो पाने की वजह से उन्होंने IUI,सरोगेसी, आईवीएफ, होमियोपैथी, आयुर्वेद....जैसे ऑप्शन ट्राई किए, लेकिन सब असफल रहा। फिर कपल ने बताया कि सरोगेसी में उनके बच्चे का निधन हो गया था। अमृता ने 2016 में प्रेग्नेंसी के लिए ट्राई करना शुरू किया था।

 

 

वीडियो में अमृता ने बताया कि उन्हें gynaec ने बच्चे के लिए IUI की सलाह दी, लेकिन उसका कोई रिजल्ट नहीं मिला। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें सरोगेसी के लिए कहा। डॉक्टर की बात सुनने के बाद अमृता ने कहा- हां हां, मुझे प्रेग्नेंट नहीं बनना पड़ेगा ना, ठीक है। हालांकि अमृता को सरोगेसी के नुकसान भी पता थे। इसके बाद कपल ने सरोगेसी प्रोसेस शुरू किया। हालांकि डॉक्टर ने अमृता से कंफर्म किया कि उनकी बॉडी काफी हेल्थी है। ऐसे में क्या वे सरोगेसी से बच्चा चाहेंगी? कपल ने बताया कैसे डॉक्टर ने उन्हें सरोगेट मदर के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी और बच्चे की हार्टबीट के बारे में बताया।

 

Bollywood Tadka

 

फिर कुछ ही दिनों के बाद कपल को एक बुरी खबर मिली। उन्हें पता चला कि उन्होंने सरोगेट मदर के पेट में पल रहा बच्चा खो दिया है। ये खबर सुनने के बाद कपल का दिल टूट गया था। अमृता ने पेरेंट्स बनने की इच्छा रखने वाले लोगों को इमोशनल ना होने की सलाह दी, प्रैक्टिकल होते हुए बताया कि ये उनके हाथ में नहीं है।

 

इस हादसे के बाद अमृता राव, आरजे अनमोल ने कुछ समय का ब्रेक लिया और फिर  IVF के लिए कोशिश की, लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ।  इसलिए उन्होंने तीसरी बार इसके लिए कोशिश ना करने का फैसला किया। कपल ने बच्चे के लिए दर-दर ठोकरे खाई, आयुर्वेदिक डॉक्टर के पास गए, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद अमृता और अनमोल पेरेंट्स नहीं बन पा रहे थे। आयुर्वेदिक दवाओं से अमृता के चेहरे पर रैश हो गए थे।

 


इन सब के बाद अमृता सोचती थीं- उन्हें बच्चा करना चाहिए भी या नहीं? क्या वे अपनी हेक्टिक जिंदगी के बीच बच्चे को पाल भी पाएंगे? बच्चा जरूरी है या नहीं? अब तो अनमोल भी ये सोचने लगे थे कि उन्हें बच्चा नहीं होगा। थोड़े समय बाद कपल थाईलैंड में हॉलिडे पर गया और चीजें बदल गईं।

 

 

मार्च 2020 में अमृता को कुछ अलग सी फीलिंग हुई। एक्ट्रेस ने ब्लड टेस्ट कराया तो कपल को पेरेंट्स बनने के बारे में पता चला। 11 मार्च 2020 का दिन अमृता-अनमोल की जिंदगी का वो दिन था, जिसने उनके चार सालो के दर्द को पल भर में मिटा दिया था। नवंबर 2020 में कपल के घर बेटे वीर की किलकारी गूंजी।  

Content Writer: suman prajapati

Amrita RaoRJ AnmolpregnancystrugglesBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...