ब्रिटिश मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने 1 जनवरी को बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानयियोटौ के साथ सीक्रेट सगाई कर सबको हैरान कर दिया। बीते दिनों उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। एमी शादी से पहले मां बनने वाली हैं। वहीं, इन दिनों वो अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी बोल्ड और हॉट तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
12 Apr, 2019 03:31 PMमुंबई: ब्रिटिश मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने 1 जनवरी को बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानयियोटौ के साथ सीक्रेट सगाई कर सबको हैरान कर दिया। बीते दिनों उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। एमी शादी से पहले मां बनने वाली हैं।
वहीं, इन दिनों वो अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी बोल्ड और हॉट तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
इन दिनों एमी दुबई में हॉलिडे एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच उनकी गोल्फ खेलते हुए एक वीडियो औक तस्वीरें सामने आए हैं। इन तस्वीरों में वो ब्लैक कलर की बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं।
बिकिनी के के साथ एमी ने व्हाइट व्हाइट शर्ट भी कैरी की है। इसके साथ उन्होंने हैट भी पहनी है। गोल्फ खेलते एमी का बेबी बंप नजर आ रहा है।
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायिटू संग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। खबरों की मानें तो ये कपल साल 2020 में डेस्टिनेशन वेडिंग करेगा। इस कपल ने शादी के लिए ग्रीस को चुना है। एमी बीच साइड वेन्यू चाहती थीं। बीच के पास स्थित किसी विला में एमी और जॉर्ज क्रिश्चियन रीति से शादी करेंगे। दोनों लिव इन पार्टनर हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो एमी आखिरी बार 2.0 में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ रजनीकांत और अक्षय कुमार अहम किरदार मे थे। एमी बॉलीवुड से पहले साउथ की फिल्मों में काम करती थीं। उन्होंने साल 2012 में फिल्म 'एक दीवाना था' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो 'फ्रीकी अली' और 'सिंह इज ब्लिंग' में भी नजर आईं।