ब्रिटिश मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन इन दिनों वो अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने 1 जनवरी को बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानयियोटौ के साथ सीक्रेट सगाई कर सबको हैरान कर दिया। बीते दिनों उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। एमी शादी से पहले मां बनने वाली हैं।
01 May, 2019 11:03 AMमुंबई: ब्रिटिश मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन इन दिनों वो अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने 1 जनवरी को बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानयियोटौ के साथ सीक्रेट सगाई कर सबको हैरान कर दिया। बीते दिनों उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। एमी शादी से पहले मां बनने वाली हैं। एमी के बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
एमी जैक्सन का प्रेग्नेंसी ग्लो उनके चेहरे पर साफ नजर आता है। हाल ही में एमी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। एमी ने हाल ही में बार्सिलोना में एक फैशन शो में हिस्सा लिया। इस दौरान एमी रेड इवनिंग गाउन में खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान वह बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती भी नजर आईं। एमी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायिटू संग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। खबरों की मानें तो ये कपल साल 2020 में डेस्टिनेशन वेडिंग करेगा। इस कपल ने शादी के लिए ग्रीस को चुना है।
एमी बीच साइड वेन्यू चाहती थीं। बीच के पास स्थित किसी विला में एमी और जॉर्ज क्रिश्चियन रीति से शादी करेंगे। दोनों लिव इन पार्टनर हैं।
काम की बात करें तो एमी को आखिरी बार अक्षय की फिल्म '2.0 'में देखा गया था। इस फिल्म में उन दोनों के अलावा रजनीकांत मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी।