ब्रिटिश मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने बीते साल बाॅयफ्रेंड जॉर्ज के साथ जनवरी में सीक्रेट सगाई की थी। लेकिन अब एमी ने परिवारवालों के सामने बाॅयफ्रेंड संग सगाई की है। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो एमी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं।
06 May, 2019 03:54 PMमुंबई: ब्रिटिश मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने बीते साल बाॅयफ्रेंड जॉर्ज के साथ जनवरी में सीक्रेट सगाई की थी। लेकिन अब एमी ने परिवारवालों के सामने बाॅयफ्रेंड संग सगाई की है। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो एमी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। तस्वीरों एमी और उनके मंगेतर जॉर्ज परिवारवालों और करीबी दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो सशेयर की है। इस वीडियो में एमी और जॉर्ज के रोमांटिक डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में एमी के मंगेतर हाथ में वाइन का गिलास लिए डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एमी और जॉर्ज ने सगाई का फंक्शन लंदन में रखा था। इस मौके पर एमी ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज में दिख रही हैं। वहीं जाॅर्ज व्हाइट कोट पैंट में हैंडसम लग रहे हैं। फैंस उनकी वीडियोज और तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
मार्च में दी थी प्रेग्नेंसी की खबर
बता दें कि एमी ने शादी से पहले मां बनने की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी थी। मदरहुड एन्जॉय कर रही एमी ने हाल ही में एक मैगजीन को इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने अपने और मंगेतर के बारे में खुलकर बात की।
एमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर खुद इस बात की जानकारी फैंस को दी थी। इस तस्वीर में वो मंगेतर जॉर्ज के साथ पोज दे रही थीं।
हालांकि दोनों का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा लेकिन एमी का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। तस्वीर में जॉर्ज एमी के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को शेयर कर एमी ने कहा था कि मैं इस गुड न्यूज को बताने का कबसे इंतजार कर रही थी और आज का दिन सबसे सही है। मैं तुमसे इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। अब मैं तुम्हें हमारे बच्चे से मिलाने से रोक नहीं सकती। एमी के फैंस इस खबर को सुनकर हैरान हैं।
खबरों की मानें तो ये कपल साल 2020 में डेस्टिनेशन वेडिंग करेगा। इस कपल ने शादी के लिए ग्रीस को चुना है। एमी बीच साइड वेन्यू चाहती थीं। बीच के पास स्थित किसी विला में एमी और जॉर्ज क्रिश्चियन रीति से शादी करेंगे। दोनों लिव इन पार्टनर हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो एमी आखिरी बार 2.0 में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ रजनीकांत और अक्षय कुमार अहम किरदार मे थे। एमी बॉलीवुड से पहले साउथ की फिल्मों में काम करती थीं। उन्होंने साल 2012 में फिल्म 'एक दीवाना था' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो 'फ्रीकी अली' और 'सिंह इज ब्लिंग' में भी नजर आईं।