ब्रिटिश मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन इन दिनों वो अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने 1 जनवरी को बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानयियोटौ के साथ सीक्रेट सगाई कर सबको हैरान कर दिया। बीते दिनों उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। एमी शादी से पहले मां बनने वाली हैं।
12 May, 2019 01:27 PMमुंबई: ब्रिटिश मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन इन दिनों वो अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने 1 जनवरी को बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानयियोटौ के साथ सीक्रेट सगाई कर सबको हैरान कर दिया। बीते दिनों उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। एमी शादी से पहले मां बनने वाली हैं।
एमी नेट ब्लैक गाउन पहने हुए बेड पर लेटे हुए कुछ सोचती नजर आ रही हैं। तस्वीर में उनका फिगर देखने लायक है।
बेड पर लेटी हुईं एमी ग्लैमरस अंदाज में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में उनका फिगर देखने लायक है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है-'मैं तुम्हारे बारे में सोच रही हूं लिटिल वन'।
फैशन शो में किया रैप वॉक
प्रेग्नेंसी के दौरान एमी फैशन वीक का हिस्सा भी बनीं थीं। जहां पर वह रेड कलर की बोल्ड ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दी थीं। इस तस्वीर को एमी ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायिटू संग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। खबरों की मानें तो ये कपल साल 2020 में डेस्टिनेशन वेडिंग करेगा। इस कपल ने शादी के लिए ग्रीस को चुना है। एमी बीच साइड वेन्यू चाहती थीं। बीच के पास स्थित किसी विला में एमी और जॉर्ज क्रिश्चियन रीति से शादी करेंगे। दोनों लिव इन पार्टनर हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो एमी आखिरी बार 2.0 में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ रजनीकांत और अक्षय कुमार अहम किरदार मे थे।
एमी बॉलीवुड से पहले साउथ की फिल्मों में काम करती थीं। उन्होंने साल 2012 में फिल्म 'एक दीवाना था' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो 'फ्रीकी अली' और 'सिंह इज ब्लिंग' में भी नजर आईं।