एक्ट्रेस एमी जैक्सन इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को खुब एंजॉय कर रही हैं। वो जल्द शादी से पहले मां बनने वाली हैं। आए दिन वह अपनी तस्वीरों में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती हैं। इसी बीच एमी के बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानयियोटौ ने उनके बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन किया...
31 Aug, 2019 12:03 PMमुंबई: एक्ट्रेस एमी जैक्सन इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को खुब एंजॉय कर रही हैं। वो जल्द शादी से पहले मां बनने वाली हैं। आए दिन वह अपनी तस्वीरों में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती हैं। इसी बीच एमी के बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानयियोटौ ने उनके बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन किया। जॉर्ज ने बेहद खास और खूबसूरत थीम रखी थी।
दरअसल, एमी ने कहा है कि उन्हें लड़का होगा। जिसके चलते उन्होंने थीम भी लड़के के मुताबिक ही रखी थी। जानकारी के लिए बता दें कि लड़के के लिए ब्लू कलर और लड़की के लिए पिंक कलर माना जाता है। हाल ही में उनके इस बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
एमी ने अपने बेबी शॉवर की तस्वीरें खुद इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-मेरे करीबी दोस्तों और परिवारवालों ने बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन किया। मेरा बेटा बहुत लक्की है कि उसकी जिंदगी में इतना प्यार करने वाली महिलाएं हैं। फूलों की सजावट के लिए शुक्रिया।
सामने आईं तस्वीरों में एमी ऑफशोल्डर स्काईब्लू कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इसके साथ लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और खुले बाल उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। तस्वीरों में एमी एकदम प्रिंसेस की तरह लग रही हैं।
इन बेबी शॉवर की तस्वीरों में वो अपने खास दोस्तों के साथ पोज देते हुए काफी खुश लग रही हैं। इसके अलावा तस्वीरों में सजावट में थीम के आधार पर ब्लू कलर के गुब्बारे और उसी रंग के फूल नजर आ रहे हैं। इसके साथ खाने की बहुत सारी चीजें भी दिखाई दे रही हैं।
बता दें कि एमी ने 1 जनवरी को बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ के साथ सीक्रेट सगाई कर सबको हैरान कर दिया था। एमी शादी से पहले मां बनने वाली हैं। एमी के मंगेतर जॉर्ज अरबपति बिजनेसमैन हैं। खबरों की मानें तो एमी और जॉर्ज साल 2020 तक शादी कर सकते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार एमी '2.0' में नजर आई थीं। बॉलीवुड के साथ-साथ वो साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एमी ने 'एक दीवाना था' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा वह 'फ्रीकी अली' और 'सिंह इज ब्लिंग' में भी नजर आईं।