हर कोई इस बात से वाकिफ़ है कि प्रभास के नाम एक विशाल ग्लोबल फैनडम है। हालांकि, प्रभास के नाम विशेष रूप से लड़कियों की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है, जिसके कारण उन्हें भारत का ''मोस्ट एलिजिबल बैचलर'' कहा जाता है।
20 Aug, 2021 02:19 PMनई दिल्ली। हर कोई इस बात से वाकिफ़ है कि प्रभास के नाम एक विशाल ग्लोबल फैनडम है। हालाँकि, प्रभास के नाम विशेष रूप से लड़कियों की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है, जिसके कारण उन्हें भारत का 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' कहा जाता है।
अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने साझा किया, "प्रभास एक उम्दा फीमेल फैन फॉलोइंग का आनंद लेते है। यह समय के साथ अधिक मजबूत हो गयी है, विशेष रूप से उनकी अखिल भारतीय फिल्म राधेश्याम की घोषणा के बाद से और यह एक ऐसे स्तर पर पहुंच गया है जहां अब उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय डेटिंग ब्रांड का प्रचार करने के लिए राज़ी किया जा रहा है।"
प्रभास और उनके प्रशंसकों के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था क्योंकि पैन-इंडिया स्टार एक दशक के बाद रोमांटिक शैली में लौटने के लिए पूरी तरह तैयार है। फैंस ने प्रभास को 'डार्लिंग' उपनाम भी दिया है। स्टार अपनी आने वाली फिल्म 'राधेश्याम' में ओल्ड स्कूल लवर बॉय का अवतार निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
प्रभास के पास कई अखिल भारतीय परियोजनाएं हैं जिनमें आदिपुरुष, राधेश्याम शामिल हैं, जिसमें वह एक लवर बॉय की भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ-साथ सालार और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'के' में भी नजर आएंगे।