भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में है। खबरें है कि अनम इन दिनों टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजरुद्दीन के बेटा असद को डेट कर रही हैं। सानिया और अनम मिर्जा ने सोशल मीडिया पर असद की तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन देखकर भी ऐसा लगता है कि असद और अनम में कुछ खिचड़ी पक रही है।
07 Mar, 2019 05:28 PMमुंबई: भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में है। खबरें है कि अनम इन दिनों टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजरुद्दीन के बेटा असद को डेट कर रही हैं। सानिया और अनम मिर्जा ने सोशल मीडिया पर असद की तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन देखकर भी ऐसा लगता है कि असद और अनम में कुछ खिचड़ी पक रही है।
बताते चलें कि पिछले साल अनम ने अपने पति अकबर रशीद के खिलाफ तलाक का केस फाइल किया था। दोनों 18 नवंबर 2016 को ही शादी के बंधन में बंधे थे। अकबर हैदराबाद बेस्ड बिजनेसमैन हैं। अब ऐसा माना जा रहा है कि अनम इस साल ही असद के साथ निकाह कर सकती हैं।
बता दें कि अनम हैदराबाद की एक स्टाइलिस्ट हैं, जिसने एक फैशन आउटलेट 'द लेबल बाज़ार' का शुभारंभ किया है।
इसके अलावा अनम बहन सानिया संग कपिल शर्मा के शो में भी नजर आ चुकी है। वहीं असद वकील की पढ़ाई कर रहे है और अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।