बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 8 मई को बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ शादी के बंधन बंधी। शादी के बाद सोनम ने इंस्टाग्राम, ट्विटर पर अब अपने नाम के साथ पति आनंद का सरनेम लगा लिया है। उनके एेसा करने से कई लोगों ने उनके फेमिनिज्म को सपोर्ट करने पर सवाल उठाए थे। हाल ही में अब आनंद ने भी शादी के बाद इंस्टाग्राम
17 May, 2018 02:55 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 8 मई को बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ शादी के बंधन बंधी। शादी के बाद सोनम ने इंस्टाग्राम, ट्विटर पर अब अपने नाम के साथ पति आनंद का सरनेम लगा लिया है।
उनके एेसा करने से कई लोगों ने उनके फेमिनिज्म को सपोर्ट करने पर सवाल उठाए थे।
हाल ही में अब आनंद ने भी शादी के बाद इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदल लिया है। अब उनका नाम आनंद एस आहूजा है। यानि कि आनंद सोनम आहूजा।
अपने नाम के साथ पत्नी सोनम का नाम लगाकर आनंद आहूजा ने सभी आलोचकों को चुप करा दिया है। फैंस आनंद की इस पहल की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि 8 मई को शादी के बाद सोनम ने 14-15 मई को कान्स के रेड कार्पेट पर वॉक किया। सोनम के कांस लुक की हर जगह तारीफ हो रही है। पहले दिन उन्होंने लहंगा पहना, जबकि दूसरे दिन रेड कार्पेट पर वे न्यूड कलर के गाउन में नजर आईं।
कांस से वापस आने के बाद वो फिल्म "वीरे दी वेडिंग" का प्रमोशन करेंगी। ये 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।