main page

आनंद पंडित ने 'अंडरवर्ल्ड का कब्ज़ा' के गाने 'नमामि नमामि' का शेयर किया BTS वीडियो, देखें

Updated 14 March, 2023 12:35:34 PM

इस वीडियो को आनंद पंडित ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है।

नई दिल्ली। आनंद पंडित की मच अवेटिड फिल्म 'अंडरवर्ल्ड का कब्जा' जल्द रिलीज होने वाली है। ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों की उत्साह को बढ़ा दिया है। वहीं, हाल ही में फिल्म का गाना नमामी नमामी रिलीज हुआ था। इस गाने में श्रेया सरन नजर आईं है, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। गाना को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब, गाने की मेकिंग का वीडियो शेयर किया गया है। 

 

इस वीडियो को आनंद पंडित ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- "यह वास्तव में जादुई है जो कैमरे के पीछे कुछ और अधिक जादुई बनाने के लिए जाता है।  अंडरवर्ल्ड का कब्ज़ा, भारतीय सिनेमा की अगली बड़ी चीज़, इस शुक्रवार को रुपहले पर्दे पर दस्तक दे रही है।" इस BTS वीडियो में दिखाया गया है कि, इस खूबसूरत गाने को बनाने में कितनी मेहनत लगी है। पूरी टीम ने बड़े ही खूबसूरती से गाने को पेश किया है। 


अंडरवर्ल्ड का कब्ज़ा माफिया की दुनिया और अंडरवर्ल्ड में अरकेश्वर की यात्रा की कहानी है। फिल्म में श्रिया सरन, उपेंद्र और किच्चा सुदीपा प्रमुख भूमिकाओं में हैं और यह 17 मार्च 2023 को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्माण आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स ने श्री सिद्धेश्वर एंटरप्राइज और अलंकार पांडियन के सहयोग से किया है और आर. चंद्रू द्वारा निर्देशित है।

Content Editor: kahkasha

Anand PanditShreya SaranNamami Namami BTS VideoUnderworld Ka KabzaEntertainment news

loading...