main page

शादी के बाद इस आलिशान बंगले में रहेगी ईशा अंबानी, कीमत जान उड़ेंगे होश

Updated 15 November, 2018 05:03:58 PM

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी 12 द‍िसंबर को आनंद पीरामल से शादी करेंगी। इस शादी में परिवारवालों द्वारा छोटी-बड़ी चीज का खास इंतजाम किया जा रहा है।

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी 12 द‍िसंबर को आनंद पीरामल से शादी करेंगी। इस शादी में परिवारवालों द्वारा छोटी-बड़ी चीज का खास इंतजाम किया जा रहा है। उदयपुर में शादी से पहले की रस्में निभाने के बाद मुंबई में शादी रचाएंगे। हाल ही में खबर आई है कि ईशा और आनंद मुंबई के वर्ली में सी फेसिंग एक अपार्टमेंट को अपना आशियाना बनाएंगे। दोनों शादी के बाद मुंबई के Gulita बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे।  इसकी कीमत 450 करोड़ रुपए है।

Bollywood Tadka

Gulita 50,000 स्कवेयर फीट में फैला है। इस विशाल इमारत में 5 फ्लोर हैं और सामने अरब सागर का बेहद खूबसूरत नजारा है। अधिकतर आर्किटेक्ट का सामान विदेश से मंगाया गया है। बंगले को डायमेंड थीम दी गई है। इस बंगले में स्विमिंग पूल, खास तरीके से बनाया गया एक डायमेंड रूम, टेंपल रूम भी है। इसके अलावा पार्किंग के लिए तीन बेसमेंट हैं। इस बंगले में एक विशाल हॉल भी है।

Bollywood Tadka

बिल्डिंग के बेसमेंट में एक लॉन है और एक मल्टी पर्पज रूम भी. बेसमेंट में एक ओपन एयर वाटर बॉडी भी होगी।दूसरे फ्लोर में लिविंग, डाइनिंग हॉल्स, बेडरूम, सर्कुलर स्टडीज और ट्रिपल हाइट मल्टी पर्पज रूम हैं। बंगले में लाउंज एरिया और ड्रेसिंग रूम हैं। इसके अलावा पार्किंग के लिए तीन बेसमेंट हैं। इस बंगले में एक विशाल हॉल भी है। बिल्डिंग के बेसमेंट में एक लॉन है और एक मल्टी पर्पज रूम भी है।

Bollywood Tadka

बेसमेंट में एक ओपन एयर वाटर बॉडी भी होगी।दूसरे फ्लोर में लिविंग, डाइनिंग हॉल्स, बेडरूम, सर्कुलर स्टडीज और ट्रिपल हाइट मल्टी पर्पज रूम हैं। बंगले में लाउंज एरिया और ड्रेसिंग रूम हैं। इसमें नौकरों के रहने के लिए अलग से सर्वेन्ट क्वॉर्टर्स भी हैं।

Bollywood Tadka

बता दें कि 1 दिसंबर को बंगले में एक पूजा आयोजित की जाएगी और इसके बाद 12 दिसंबर को शादी के बाद ईशा और अंबानी इस बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे। बंगले के इंटीयर पर अभी काम चल रहा है। इस घर की खास बात यह है कि अपार्टमेंट ईशा के सास-ससुर की तरफ से उन्हें शादी का तोहफा होगा। पीरामल परिवार ने 2012 में यह प्रॉपर्टी खरीदी थी। 


 


 

: neel

anand piramalbuybungalowisha ambani450 crore

loading...