मुंबई में फिल्मी सितारों ने वोग वुमेन्स अवॉर्ड्स 2019 में हिस्सा लिया। यहां पर एक्ट्रेस ने अपने जलवों से सभी को अपना दीवाना बना लिया। लेकिन इनमें सबसे धमाकेदार एंट्री रही अनन्या पांडे की। वोग वीमेन ऑफ द ईयर 2019 इवेंट में एक्ट्रेस अनन्या पांडे ग्लैमरस अवतार में नजर आईं।
20 Oct, 2019 04:20 PMबॉलीवुड तड़का डेस्क। मुंबई में फिल्मी सितारों ने वोग वुमेन्स अवॉर्ड्स 2019 में हिस्सा लिया। यहां पर एक्ट्रेस ने अपने जलवों से सभी को अपना दीवाना बना लिया। लेकिन इनमें सबसे धमाकेदार एंट्री रही अनन्या पांडे की। वोग वीमेन ऑफ द ईयर 2019 इवेंट में एक्ट्रेस अनन्या पांडे ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। एक्ट्रेस तस्वीरों में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। देखें तस्वीरें-
अनन्या ने अपने फोटो इंस्टा पर भी अपलोड लिए, साथ ही उनके पिता चंकी पांडे ने फोटो शेयर करते हुए पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, "मेरी छोटी बच्ची अनन्या, आप बड़ी कब होंगी। वोग इंडिया के यंग इन्फ्लुएंसेर अवार्ड के लिए बधाई 'चमकते रहो"
Ananya Pandey Images
एक्ट्रेस अवार्ड शो में सबसे अलग लग रही थीं।
एक्ट्रेस की बेज कलर की शॉर्ट ड्रेस के साथ उनका हाई पोनी टेल काफी सूट कर रहा था।
उनका स्मोकी आई मेकअप भी काफी जंच रहा था। ड्रेस के साथ ट्रांसपेरेंट हाई हील्स पेयर करके उन्होंने अपना लुक पूरा किया।
करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अनन्या पांडे लोगों का दिल जीतने में माहिर हैं। वह फिलहाल फिल्म 'पति पत्नी और वो' की शूटिंग में भी बिजी हैं। फिल्म में अनन्या के साथ कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में फिल्म के कैरेक्टर पोस्टर रिलीज हुए थे। अनन्या, कार्तिक और भूमि की यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है.