एक्ट्रेस अनन्या पांडे काम के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी सुर्खियों मे रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें परफेक्ट लगती है। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब आग लगा रही हैं।
17 Feb, 2022 09:28 PMमुंबई. एक्ट्रेस अनन्या पांडे काम के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी सुर्खियों मे रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें परफेक्ट लगती है। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब आग लगा रही हैं।
तस्वीरों में अनन्या व्हाइट बिकिनी में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। एक्ट्रेस पानी में जलपरी बन कर तैरती हुई दिखाई दे रही है। अनन्या पानी के अंदर बोल्ड अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो 11 फरवरी को अनन्या की फिल्म 'गहराइयां' रिलीज हुई है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ धैर्य करवा, दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आ रहे हैं। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई है। फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।