main page

83 की उम्र में भी जिंदादिल थी अनन्या पांडे की दादी, निधन के बाद वायरल हो रहा है पोते संग थिरकती का ये वीडियो

Updated 11 July, 2021 10:03:17 AM

लीवुड एक्टर चंकी पांडे पर उस समय पहाड़ टूट पड़ा जब उनकी मां स्नेहलता पांडे  ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 10 जुलाई की दोपहर  12 बजे अनन्या पांडे की दादी ने  83 की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ।अनन्या अपनी दादी के बेहद करीब थी। अनन्या अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती थीं। दादी के निधन के बाद अनन्या काफी टूट गई हैं। दादी के पार्थिव शरीर को देख अनन्या फफक फफक कर रोने लगी थीं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर चंकी पांडे पर उस समय पहाड़ टूट पड़ा जब उनकी मां स्नेहलता पांडे  ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 10 जुलाई की दोपहर  12 बजे अनन्या पांडे की दादी ने  83 की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ।

Bollywood Tadka

अनन्या अपनी दादी के बेहद करीब थी। अनन्या अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती थीं। दादी के निधन के बाद अनन्या काफी टूट गई हैं। दादी के पार्थिव शरीर को देख अनन्या फफक फफक कर रोने लगी थीं।

Bollywood Tadka

वहीं इसी बीच अनन्या पांडे की दादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अनन्या पांडे ने साल 2019 में अपनी दादी स्नेहलता पांडे के जन्मदिन पर पोस्ट किया था।

Bollywood Tadka

वीडियो में अनन्या की दादी अपने पोते अहाना पांडे के साथ  'ये जवानी है दीवानी' गाने पर डांस करती नजर आ रहीं हैं। इस वीडियो को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि 83 की उम्र में भी अनन्या पांडे की दादी काफी जिंदादिल इंसान थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

इस साल महिला दिवस के मौके पर भी अनन्या ने दादी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी जिंदगी में उनकी अहमियत के बारे में लिखा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

Content Writer: Smita Sharma

ananya pandeygrandmothersnehlata pandeydance videoviralBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...