एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने लुक्स के कारण अक्सर चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस अपने लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो आग लगा रही हैं।
18 Feb, 2021 05:14 PMमुंबई. एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने लुक्स के कारण अक्सर चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस अपने लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर करती रहती है।
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो आग लगा रही हैं।
तस्वीरों में अनन्या व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्राउन शॉर्ट्स में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और हाई बन से अनन्या ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस फर्श पर बैठकर जबरदस्त अंदाज में पोज दे रही है।
अनन्या की इन दिलकश अदाओं ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और एक्ट्रेस के लुक की तारीफ कर रहे हैं।
काम की बात करें तो अनन्या ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद अनन्या ने 'पति पत्नी और वो' और 'खाली पीली' में काम किया।
फिल्म 'खाली पीली' में ईशान खट्टर के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। दोनों अपने रिलेशन को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं।