एक्ट्रेस नेहा धुपिया 27 अगस्त को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के इस खास दिन पर उनके फैंस और फ्रेंड्स देर रात से ही उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच एक्टर और नेहा के पति अंगद बेदी का पत्नी के लिए बेहद रोमांटिक पोस्ट सामने आया है, जिसे फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।
27 Aug, 2020 05:49 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस नेहा धुपिया 27 अगस्त को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के इस खास दिन पर उनके फैंस और फ्रेंड्स देर रात से ही उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच एक्टर और नेहा के पति अंगद बेदी का पत्नी के लिए बेहद रोमांटिक पोस्ट सामने आया है, जिसे फैंस खूब लाइक कर रहे हैं। 
पत्नी के लिए ऐसे पोस्ट को फैंस प्यार की सबसे अच्छी परिभाषा बता रहे हैं। बदा दें अंगद ने नेहा धुपिया को बर्थडे विश करने के लिए दो रोमांटिक अंदाज की तस्वीरें शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, माय पिलर ऑफ स्ट्रेंथ को जन्म दिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरी निडर और फिल्टरलेस गर्ल में तुम्हे बहुत प्यार करता हूं।
अंगत के इस पोस्ट पर कुछ देर बाद नेहा धुपिया का भी रिएक्शन सामने आया। नेहा ने रिप्लाई करते हुए लिखा, तुम्हें भी बहुत सारा प्यार, जैसे कि मेहर कहती है. सो मच.. बता दें नेहा धुपिया के लिए किया गया ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
कपल की पर्सलन लाइफ की बात करें तो नेहा और अंगद बेदी ने साल 2018 में दिल्ली में एक प्राइवेट शादी रचाई थी। साल के अंदर ही नेहा ने प्यारी सी बेटी मेहर को जन्म दिया। काम की बात करें तो अंगद बेदी को हाल ही में फिल्म गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल में देखा गया था। वहीं नेहा धुपिया की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार शॉर्ट फिल्म देवी में देखा गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ काजल औ श्रुति हासन भी नजर आईं थी।