फिल्म निर्देशक प्रकाश झा जल्द ही वेब सीरीज ''आश्रम'' का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। दूसरा सीजन अगले महीने 11 नवंबर से ऑन एयर होगा।दूसरा सीजन रिलीज से पहले ही विवादों में फंसता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर पर लोग प्रकाश झा पर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा रहे हैं। इतना ही नहीं लोग उनकी गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं।
28 Oct, 2020 12:41 PMमुंबई: फिल्म निर्देशक प्रकाश झा जल्द ही वेब सीरीज 'आश्रम' का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। दूसरा सीजन अगले महीने 11 नवंबर से ऑन एयर होगा।दूसरा सीजन रिलीज से पहले ही विवादों में फंसता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर पर लोग प्रकाश झा पर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा रहे हैं। इतना ही नहीं लोग उनकी गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि आश्रम' में साधुओं का कुछ ऐसा चित्रण किया गया है, जिसे लोग हिंदू आस्था से खिलवाड़ करार दे रहे हैं। इसके अलावा सीरीज का नाम जानबूझकर आश्रम रखा गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार को इस सीरीज के दूसरे सीजन टीजर रिलीज किया गया। इसके बाद से उन्हें लेकर एक बार फिर बवाल खड़ा हो गया है। देखिए ट्वीट्स...





वेब सीरीज 'आश्रम' के पहले सीजन की बात करें तो इसमें बॉबी देओल, दर्शन कुमार, तृधा चौधरी और तुषार पांडे जैसे एक्टर्स नजर आए थे। सीरीज को लोगों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला।