main page

मनाली में कंगना को मिली 'Y' सुरक्षा पर भडके महाराष्ट्र के गृहमंत्री, बोले 'ये दुखद है कि जो मुंबई का अपमान करते हैं..'

Updated 07 September, 2020 05:52:23 PM

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। मुंबई को लेकर एक्ट्रेस की बयानबाजी को लेकर काफी लोग भड़के हुए हैं और कंगना पर अपना गुस्सा निकाल रहे है। उन्हें मुंबई न आने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में कंगना के कई फैंस, स्टार्स और नेता लोगो उनका पक्ष भी ले रहे हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने कंगना की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें Y स्तर की सुरक्षा दी है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। मुंबई को लेकर एक्ट्रेस की बयानबाजी को लेकर काफी लोग भड़के हुए हैं और कंगना पर अपना गुस्सा निकाल रहे है। उन्हें मुंबई न आने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में कंगना के कई फैंस, स्टार्स और नेता लोगो उनका पक्ष भी ले रहे हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने कंगना की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें Y स्तर की सुरक्षा दी है। 

Bollywood Tadka


बता दें कंगना 9 सितंबर को मुंबई जाने वाली हैं। उनके पिता ने बेटी की सुरक्षा को देखते हुए हिमाचल सरकार से पुलिस सुरक्षा मांगी थी। इसके बाद यह सुरक्षा उन्हें दी गई है।  कई नेताओं को कंगना के लिए सिक्योरिटी रास नही आ रही। एक्ट्रेस को सुरक्षा मिलने के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का बयान आया है। उन्होंने कंगना को Y कैटेगरी की सुरक्षा मिलने को दुखद बताया है।

Bollywood Tadkaउन्होंने कहा- ये आश्चर्यजनक और दुखद है कि जो लोग मुंबई और महाराष्ट्र का अपमान करते हैं, उन्हें केंद्र द्वारा Y स्तर की सुरक्षा दी जा रही है। महाराष्ट्र न सिर्फ एनसीपी, शिवसेना या कांग्रेस का है, बल्कि भाजपा और जनता का भी है। अगर महाराष्ट्र का अपमान होता है तो सभी पार्टी के लोगों को इसकी निंदा करनी चाहिए।

Bollywood Tadkaकाम की बात करें तो कंगना की अपकमिंग फिल्म थ्लाइवी है। जिसमें वो जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म लॉकडाउन में सिनेमाघर बंद होने के चलते पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाई। वहीं मेकर्स फिल्म को ऑनलाइन रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। 

: suman prajapati

anil deshmukhKangana ranautY securityManaliBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...