एक्टर आदित्य रॉय और दिशा पटानी की फिल्म मलंग ने बॉक्स आफिस पर अच्छी कमाई की है। इस खुशी में मेकर्स ने गुरूवार रात मुंबई में स्कसेस पार्टी होस्ट की। पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इसी बीच एक्टर अनिल कपूर कोरोना के प्रकोप के चलते सावधानी बरतते नजर आए और चेहरे पर मास्क लगाकर वहां पहुंचे।
13 Mar, 2020 02:21 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर आदित्य रॉय और दिशा पटानी की फिल्म मलंग ने बॉक्स आफिस पर अच्छी कमाई की है। इस खुशी में मेकर्स ने गुरूवार रात मुंबई में स्कसेस पार्टी होस्ट की। पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इसी बीच एक्टर अनिल कपूर कोरोना के प्रकोप के चलते सावधानी बरतते नजर आए और चेहरे पर मास्क लगाकर वहां पहुंचे। चलिए देखते हैं कि स्टार्स किस अंदाज में पार्टी में पहुंचे...
मेनलीड स्टार्स दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर ने इस दौरान खूब सुर्खियां बटोंरी। दोनों स्टार्स पार्टी ने एक जैसे लुक में नजर आए।
वहीं एक्टर कुणाल खेमू इस दौरान परफेक्ट अंदाज देखने को मिला।
एक्ट्रेस इशिता दत्ता अपने पति वत्सल सेठ संग पार्टी अटैंड करने पहुंची।
डायरेक्ट मोहित सूरी की वाइफ और एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी ब्लैक लुक में पार्टी में शामिल हुईं।
एक्टर अनिल कपूर भी पार्टी में शामिल जरूर हुए, लेकिन इस दौरान वो कोरोना वायरस से सावधानी बरतते हुए नजर आए। एक्टर ने चेहरे पर रेड मास्क लगाकर पार्टी अटैंड की।