main page

बोनी कपूर बनाएंगे श्रीदेवी और अनिल कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का सीक्वल

Updated 01 June, 2019 01:25:31 AM

बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर एक बार फिर से चर्चा में बने हुए हैं। 25 मई 1987 में रिलीज हुई फिल्म मिस्टर इंडिया बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट गई थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब सराहा था। इस फिल्म के लिए फिल्मकार बोनी कपूर ने काफी मेहनत की थी। अपनी सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म

मुंबईः बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर एक बार फिर से चर्चा में बने हुए हैं। 25 मई 1987 में रिलीज हुई फिल्म मिस्टर इंडिया बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट गई थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब सराहा था। इस फिल्म के लिए फिल्मकार बोनी कपूर ने काफी मेहनत की थी। अपनी सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में श्रीदेवी और अनिल कपूर अपने दमदार किरदार में नज़र आए थे। फिल्म मिस्टर इंडिया के रिलीज के 32 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म का चार्म आज भी बरकरार है। यही वजह है कि इस फिल्म के सीक्वल बनने को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। फिल्म का सीक्वल कब बनेगा, अब इसे लेकर फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने जवाब दिया है। 
Bollywood Tadka
इस फिल्म के बारें में बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा, ‘‘सबसे पहले इस फिल्म का रीबूट बनाने की प्लानिंग है, फिर इसकी फ्रेंचाइजी पर काम किया जाएगा। हमारे पास इसका बेसिक स्ट्रक्चर तैयार है, लेकिन इस पर काम कब शुरू होगा ये तय नहीं हुआ है। ये जरूर है कि फिल्म पर काम जल्द शुरू करेंगे। इस फिल्म को चार करोड़ के बजट में बनाया गया था। ये उस वक्त का एक बड़ा अमाउंट था। हमने वर्सोवा में इसका सेट बनाया था। फिल्म में अमरीश पुरी ने मोगैंबो का आइकॉनकि रोल निभाया था। फिल्म में श्रीदेवी को अलग अंदाज में फैंस के लिए देखना एक सरप्राइज था। इससे पहले उन्हें एक ग्लैमरस एक्ट्रेस के तौर पर देखा जाता था। 
Bollywood Tadka
बोनी कपूर ने कहा, ‘‘फिल्म के बाद लोगों का नज़रिया श्रीदेवी के लिए बदला था, वो एक पावरफुल एक्ट्रेस बन गई थीं। अनिल को फिल्म ने जबरदस्त लाइमलाइट दी। श्रीदेवी के बाद (श्रीदेवी के निधन के बाद) मेरे पास इस फिल्म का सीक्वल बनाने की एक नहीं कई वजहें हैं। शेखर कपूर यदि व्यस्त नहीं हुए तो जरूर वो इस फिल्म को डायरेक्ट कर सकते हैं। मिस्टर इंडिया के 32 साल पूरा होने पर अनिल कपूर ने एक खास पोस्ट शेयर किया था। 

अनिल ने लिखा, ‘‘बच्चों के अनुकूल एक्शन सीन ने मिस्टर इंडिया को आइकॉनिक बना दिया। मैं फिल्म की 32वीं एनिवर्सिरी को उस व्यक्ति को समर्पित करना चाहता हूं जिन्होंने इस अविस्मरणीय पल को संभव बनाया।''

: Pawan Insha

mr indiaanil kapoorshrideviboney kapoorbollywood masalabollywood tadkabollywood newsbollywood top newsbollywood today newsbollywood hindi news

loading...