main page

कपूर खानदान के घर गूंजी किलकारी, बहू अंतरा मोतीवाला ने दिया बेबी गर्ल को जन्म

Updated 22 November, 2021 09:06:18 AM

बी-टाउन के कपूर खानदान में हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल, बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर के भांजे मोहित मारवाह के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। मोहित की पत्नी अंतरा मोतीवाला ने एक प्यारी सी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। कपल ने बीते महीने बेटी का स्वागत किया है। अब बेबी गर्ल के 1 महीने पूरे होने पर कपल ने इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया। अंतरा ने इंस्टा पर लाडली की प्यारी सी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की।

मुंबई: बी-टाउन के कपूर खानदान में हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल, बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर के भांजे मोहित मारवाह के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। मोहित की पत्नी अंतरा मोतीवाला ने एक प्यारी सी बेबी गर्ल को जन्म दिया है।

Bollywood Tadka

कपल ने बीते महीने बेटी का स्वागत किया है। अब बेबी गर्ल के 1 महीने पूरे होने पर कपल ने इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया। अंतरा ने इंस्टा पर लाडली की प्यारी सी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की।

Bollywood Tadka

इस पोस्ट को शेयर कर कपल ने अपनी लाडो के नाम का भी खुलासा किया है। कपल ने अपनी बेटी का नाम  थिया रखा है। एक तस्वीर में थिया पापा की गोद में नजर आ रही हैं।

Bollywood Tadka

वहीं एक तस्वीर में वह अपने झूले में दिख रही हैं। तस्वीरों के साथ अंतरा ने कैप्शन में लिखा-'तुम्हें प्यार करने का एक महीना। 20.10.2021।'

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

इस पोस्ट पर मोहित के परिवार के कई सदस्यों ने अपना प्यार बरसाया। उनके कजिन सोनम कपूर, रिया कपूर, शनाया कपूर और खुशी कपूर ने कमेंट करते हुए दिल वाला इमोजी पोस्ट किया।" वहीं, अंशुला कपूर ने लिखा, बेस्टेस्टेट।" 

मोहित, अनिल, बोनी कपूर और संजय कपूर की बहन रीना मारवाह और उनके पति संदीप मारवाह के बड़े बेटे हैं। उन्होंने साल 2014 में फुगली के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने 2017 में तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित राग देश में एक सैनिक की भूमिका भी निभाई थी।

मोहित और अंतरा ने फरवरी 2018 में यूएई में शादी की थी। अगस्त 2021 में अंतरा की गोदभराई हुई थी जिसमें आयोजित हुई उनके गोदभराई समारोह में अर्जुन कपूर, सोनम, खुशी और शनाया भी शामिल हुए थे।

Content Writer: Smita Sharma

anil kapoornephewMohit MarwahAntara Motiwalablessedbaby girlBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...