main page

बेटियों की शादी के बाद पापा अनिल कपूर को खल रहा है अकेलापन, बोले-'मिस तो रोज करता हूं पर आज तुम दोनों की कुछ ज्यादा ही याद आ रही है'

Updated 07 November, 2021 02:23:21 PM

अक्सर कहा जा है कि बच्चें को एक मां से ज्यादा कोई प्यार नहीं कर सकता लेकिन एक बेटी को उसका पिता कितना प्यार करता है ये लाडो की विदाई के बाद ही पता चलता है। पिता के लिए बेटी उसकी पूरी दुनिया होती है। बेटियां घर की रौनक होती हैं और जब बेटियां घर छोड़कर अपने ससुराल जाती हैं तो उनके साथ पिता वो रौनक और चमक भी फीकी पड़ जाती है। ऐसा ही अकेलापन आजकल बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर महसूस कर रहे हैं।

मुंबई: अक्सर कहा जा है कि बच्चें को एक मां से ज्यादा कोई प्यार नहीं कर सकता लेकिन एक बेटी को उसका पिता कितना प्यार करता है ये लाडो की विदाई के बाद ही पता चलता है। पिता के लिए बेटी उसकी पूरी दुनिया होती है। बेटियां घर की रौनक होती हैं और जब बेटियां घर छोड़कर अपने ससुराल जाती हैं तो उनके साथ पिता वो रौनक और चमक भी फीकी पड़ जाती है। ऐसा ही अकेलापन आजकल बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर महसूस कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

दरअसल, अनिल की बड़ी बेटी सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से शादी के बाद लंदन चली गईं। वहीं छोटी बेटू रिया कपूर ने हाल ही में करण बुलानी से शादी की और अपने पैतृक घर को छोड़ दिया। ऐसे में अनिल को उनकी कमी इस कदर खली रही है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट कर दिया। अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटियों के बचपन की 3 तस्वीरें शेयर की।

Bollywood Tadka

एक तस्वीर बर्थडे पार्टी की है जिसमें सोनम कपूर और रिया कपूर दोस्तों के साथ दिख रही हैं। सोनम अपनी बहन रिया को केक खिलाती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर रैंडम है और तीसरी सोनम-रिया और डैड अनिल कपूर की है जिसमें एकदम रॉयल लुक में सोनम और रिया दुल्हन बन कर बैठी हैं और पापा अनिल सूट में उनके साथ पोज दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

 

तस्वीरों के साथ अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'मैं तुम दोनों को रोज मिस करता हूं लेकिन शायद आज कुछ ज्यादा याद आ रही है।' फिलहाल एक पिता के तौर पर अनिल कपूर का अकेलापन काफी इमोशनल करने वाला है।

Bollywood Tadka

बता दें सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से 2018 में शादी की थी. दोनों अक्सर काम से इंडिया आते रहते हैं। दूसरी बेटी रिया कपूर ने करन बूलानी से इसी साल अगस्त में शादी रचाई थी।

Content Writer: Smita Sharma

Anil Kapoorold childhoodRhea kapoorSonam KapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...