बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर आज अपना 54वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही हैं। पत्नी के जन्मदिन पर अनिल ने बेहद ही खूबसूरत अंदाज में विश किया। अनिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुनिता संग अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की।
25 Mar, 2019 03:31 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर आज अपना 54वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही हैं। पत्नी के जन्मदिन पर अनिल ने बेहद ही खूबसूरत अंदाज में विश किया। अनिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुनिता संग अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में अनिल सुनीता को निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'मेरी जिंदगी का हर एक दिन बेहतर सिर्फ तुम्हारी वजह से हुआ है। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं सुनीता कपूर। तुम मेरी हर खुशी की वजह हो। मैं बहुत लकी हूं। लव यू।'
मां के बर्थ-डे पर सोनम कपूर ने भी सोशल मीडिया पर खास मैसेज लिखा। सोनम ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-'मेरे पास आपको कहने के लिए शब्द नहीं है कि आप मेरी जिंदगी में क्या मायने रखती हैं। आप मेरी हमेशा से रोल मॉडल रही हैं।' सोनम ने आगे लिखा-'आपने हमेशा मेरा सपोर्ट किया है। ये आपकी शक्ति है जिसकी वजह से यह परिवार इतना खुश है। हम लोग आपसे बहुत प्यार करते हैं। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मां।'
बता दें कि अनिल कपूर की शादी को 35 साल हो चुके हैं। इतने लंबे सफर में अनिल और सुनीता की बांडिंग दिन पर दिन मजबूत होती चली गई। अनिल और सुनीताकी शादी 19 मई 1984 को हुई थी।
अनिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म टोटल धमाल और एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में अनिल के सात सोनम कपूर बी थीं। वहीं अनिल जल्द ही करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म तख्त में नजर आएंगे। सोनम की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म 'द जोया फैक्टर' की शूटिंग में बिजी हैँ।