main page

10 साल से इस गंभीर समस्या से जूझ रहे थे अनिल कपूर, बिना सर्जरी के ऐसे दी मात

Updated 17 October, 2020 09:48:25 AM

वेटरन एक्टर अनिल कपूर अपनी फिटनेस के आगे अपनी बढ़ती उम्र को मात दे रहे हैं। अनिल कपूर के लिए उम्र मात्र एक संख्या भर है। 63 के अनिल कपूर अक्सर अपने वर्कआउट से जुड़े वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

मुंबई: वेटरन एक्टर अनिल कपूर अपनी फिटनेस के आगे अपनी बढ़ती उम्र को मात दे रहे हैं। अनिल कपूर के लिए उम्र मात्र एक संख्या भर है। 63 के अनिल कपूर अक्सर अपने वर्कआउट से जुड़े वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

Bollywood Tadka

भले ही अनिल कपूर कितने भी फिट क्यों ना हो पर वह पिछले 10 सालों एक बीमारी से जूझ रहे थे। अनिल कपूर पैर से संबंधित अकिलिस टेंडन नामक समस्या से जूझ रहे थे। अब उन्होंने बिना सर्जरी के इस समस्या से छुटकारा पा लिया है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने दी है। 

Bollywood Tadka

अनिल कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाअकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने अपने अनुभव के बारे में बताया है और उस डॉक्टर का भी जिक्र किया है जिसकी मदद से वह बिना सर्जरी के ठीक हुए।

 

 

इस पोस्ट में अनिल कपूर ने लिखा-'मैं पिछले 10 सालों से अकिलिस टेंडन की समस्या से जूझ रहा था। दुनियाभर के डॉक्टर्स ने मुझे ये सलाह दी कि ये ऐसे ठीक नहीं होगा और मुझे सर्जरी करानी पड़ेगी। मगर डॉक्टर मुलर ने मेरा अच्छी तरह से उपचार किया और मुझे गाइड किया। उनकी मदद से बिना कोई सर्जरी कराए मैं ठीक से चलने लगा, फिर दौड़ने लगा और अब स्किपिंग भी आराम से कर ले रहा हूं।'

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर जल्द ही अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म के अलावा अनिल कपूर करण जौहर की मल्टीस्टारर 'तख्त' में काम करते हुए दिखाई देंगे। 

: Smita Sharma

anil kapoorsufferingachilles tendonsurgeryBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...