कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। आम लोग और स्टार्स तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। कई स्टार्स इस खतरनाक बीमारी से जंग जीत चुके है और कई इससे अभी भी जूझ रहे हैं। पटियाला बेब्स फेम एक्टर अनिरुद्ध दवे कुछ समय पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब एक्टर की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। जिसके चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। अनिरुद्ध की दोस्त आस्था चौधरी ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है और दुआ करने की अपील भी की है।
30 Apr, 2021 08:46 PMमुंबई. कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। आम लोग और स्टार्स तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। कई स्टार्स इस खतरनाक बीमारी से जंग जीत चुके है और कई इससे अभी भी जूझ रहे हैं। पटियाला बेब्स फेम एक्टर अनिरुद्ध दवे कुछ समय पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब एक्टर की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। जिसके चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। अनिरुद्ध की दोस्त आस्था चौधरी ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है और दुआ करने की अपील भी की है।
अनिरुद्ध की दोस्त आस्था चौधरी ने इंस्टग्राम स्टोरी में पोस्ट शेयर कर लिखा- दोस्त अनिरुद्ध दवे की सलमाती के लिए दुआ करिए। वे ICU में हैं। कृपया अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल कर उनके लिए दुआ मांगिए। इस खबर को सुनकर फैंस काफी चिंता में आ गए हैं और एक्टर की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।
बता दें अनिरुद्ध 23 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। एक्टर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है लेकिन उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिसके चलते अब उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।