main page

एक-दूजे के प्यार में खोए अनीता हसनंदानी-रोहित रेड्डी, लिपलॉक करते हुए शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Updated 18 April, 2021 11:17:20 AM

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी एक-साथ क्वालिटी टाइम सपैंड कर रहे हैं। अनीता और रोहित हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। अनीता ने बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम कपल ने आरव रखा है। हाल ही में रोहित ने अनीता के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

मुंबई. एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी एक-साथ क्वालिटी टाइम सपैंड कर रहे हैं। अनीता और रोहित हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। अनीता ने बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम कपल ने आरव रखा है। हाल ही में रोहित ने अनीता के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

Bollywood Tadka
तस्वीरों में अनीता फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं रोहित ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। पहली तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं और मस्ती कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

दूसरी दो तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के प्यार में मदहोश लिपलॉक कर रहे हैं। अनीता और रोहित के लिपलॉक करते हुए कोई उनकी फोटोज क्लिक कर रहा है। अन्य तस्वीर में दोनों अपनी तस्वीरें फोन में देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए रोहित ने लिखा- मैं उन सभी निजी क्षणों से प्यार करता हूं, जिन्हें हम किसी को भी देखे बिना एक साथ बिताते हैं! सबूत देखने के लिए स्वाइप करें! फैंस को कपल का ये रोमांटिक अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

Bollywood Tadka
बता दें अनीता और रोहित ने 9 फरवरी को बेटे का स्वागत किया। दोनों सोशल मीडिया पर भी बेटे के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।

Bollywood Tadka

 

Content Writer: Parminder Kaur

anita hassanandanirohit reddyromanticphotosviralTV NewsTV News and GossipTV Box Office Masala NewsTV Celebrity NewsEntertainment

loading...