main page

पति रोहित के साथ स्विट्जरलैंड की वादियों में 'नाग‍िन' फेम अनीता, तस्वीरें आईं सामने

Updated 21 October, 2018 12:06:24 PM

टीवी एक्ट्रेस अनीता हंसनदानी अक्सर अपनी हाॅट तस्वीरों का वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अनीता इन दिनों पति रोहित रेड्डी के साथ स्विट्जरलैंड में क्वाॅलिटी टाइम बिता रही हैं। इस दौरान की तस्वीरें अनीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस अनीता हंसनदानी अक्सर अपनी हाॅट तस्वीरों का वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अनीता इन दिनों पति रोहित रेड्डी के साथ स्विट्जरलैंड में क्वाॅलिटी टाइम बिता रही हैं। इस दौरान की तस्वीरें अनीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

Bollywood Tadka

कुछ घंटे पहले अनीता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो साझा किया है, जिसमें वह रोहित के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में दोनों शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के सुपरहिट गाने ‘जरा सा झूम लूं मैं’ को रीक्रिएट करते हुए दिख रहे है।

Bollywood Tadka

 

वीडियो में दोनों केबल कार में बैठे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनीता ने कैप्शन में लिखा-डीडीएलजे के बिना स्विट्जरलैंड कुछ भी नहीं है। वहीं इससे पहले दोनों स्पेन में थे और यही पर दोनों ने अपनी एनीवर्सरी मनाई थी। फैंस उनकी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि अनीता इन दिनों सीरियल 'नागिन 3' में विशाखा खन्ना का किरदार निभा रही हैं। नागिन शो में अनीता एक से बढ़कर एक फैशनेबल आउटफिट्स में नजर आ रही हैं।

Bollywood Tadka

 

शो में उनके लुक को नागिन बेला से ज्यादा स्टाइलिश रखा गया है।उनकी साड़ियों का कलेक्शन और ब्लाउज का लुक स्टनिंग होता है। नागिन-3 टीआरपी चार्ट में अपना दबदबा बनाए हुए है।

 

Bollywood Tadka

 

जब से शो ऑनएयर हुआ है वह रेटिंग में नंबर-1 है।इसके अलावा अनीता 'ये हैं मोहब्बतें' में शगुन का रोल प्ले कर रही हैं। इसके अलावा अनीता  'कॉमेडी नाइट बचाओ' में नजर आ रही हैं।

 

Bollywood Tadka

 

: Neha

anita hassanandanirohit reddyenjoyholidayswitzerland

loading...