रियालिटी डांस शो ''नच बलिए 9'' का महामुकाबला शुरु हो चुका है। ऐसे में सारी जोड़ियां अपने अपने बलियों के साथ खूब मेहनत कर रहे हैं ताकि वह शो में लंबी रेस का घोड़ा बन सकें। इसी बीच इस शो के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।
31 Jul, 2019 11:11 AMमुंबई: रियालिटी डांस शो 'नच बलिए 9' का महामुकाबला शुरु हो चुका है। ऐसे में सारी जोड़ियां अपने अपने बलियों के साथ खूब मेहनत कर रहे हैं ताकि वह शो में लंबी पारी खेल सकें। इसी बीच इस शो के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।
ऐसा कहा जा रहा है कि 'नच बलिए' के आने वाले एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और उनके बलिए रोहित रेड्डी परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। इसकी वजह है अनीता के पति रोहित की सेहत खराब होना। रोहित की खराब तबीयत की वजह से कपल इस सो से ब्रेक ले रहा है।
स्पॉट बॉय की एक ताजा रिपोर्ट की माने तो, बीमारी के चलते रोहित पूरी तरह से बेड रेस्ट कर रहे हैं। इस खबर के बाद फैंस को काफी निराशा होने वाली है। वैसे अगर बात की जाए बाकी जोड़ियों की तो अनीता और रोहित के अलावा शांतनु माहेश्वरी और उनकी गर्लफ्रेंड नित्यामी शिर्के चोटिल हो गए थे।
काम की बात करें तो अनीता इन दिनों 'ये है मोहब्बतें' में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह टीवी रियलिटी शो 'खतरा-खतरा-खतरा' के कई एपिसोड में नजर आ चुकी हैं।