main page

cute Video: अनीता हसंनदानी रोहित रेड्डी ने दिखाई बेटे आरव की झलक,बम फोड़कर किया लाडले का स्वागत

Updated 22 February, 2021 09:21:58 AM

ये है मोहब्बतें'' फेम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी इसी महीने पेरेंट्स बने हैं। अनीता ने 9 फरवरी को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। वैसे तो अनीता सोशल मीडिया पर उनके बेटे को लेकर कई वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं पर अभी तक उन्होंने अपनी बेटे की पूरी झलक फैंस को नहीं दिखाई।  फैंस उनके लाडले की झलक देखने के लिए बेताब है। वहीं अब अनीता ने अपने लाडले की तस्वीर शेयर कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने बेटे के नाम की भी घोषणा की है। हाल ही में अनीता और रोहित ने क्रिएटिव अंदाज में अपने बेटे

मुंबई:  'ये है मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी इसी महीने पेरेंट्स बने हैं। अनीता ने 9 फरवरी को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। वैसे तो अनीता सोशल मीडिया पर उनके बेटे को लेकर कई वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं पर अभी तक उन्होंने अपनी बेटे की पूरी झलक फैंस को नहीं दिखाई।  फैंस उनके लाडले की झलक देखने के लिए बेताब है।

Bollywood Tadka

वहीं अब अनीता ने अपने लाडले की तस्वीर शेयर कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने बेटे के नाम की भी घोषणा की है। हाल ही में अनीता और रोहित ने क्रिएटिव अंदाज में अपने बेटे का चेहरा दुनिया के सामने ला दिया है।  अनीता ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनीता हसनंदानी के बेबी बंप पर एक बम बना हुआ है, जिसे रोहित माचिस से जला रहे हैं।

Bollywood Tadka

रोहित के ऐसा करते ही ब्लास्ट होता है और फिर अनीता के हाथ में बेबी आ जाता है। अनीता ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा-हमारा बेटा आरव। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि अनीता शादी के करीब 8साल बाद मां बन रही हैं। उन्होंने साल 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। दोनों जिम में पहली बार एक-दूसरे को मिले थे। इसी दौरान रोहित अनीता को अपना दिल दे बैठे। 

Content Writer: Smita Sharma

anita hassanandanirohit reddysharefirst glimpsesonaaravvcute VideoBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...