main page

हवा में उड़ा अनीता हसनंदानी का बेटा आरव, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

Updated 25 May, 2021 03:11:23 PM

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों मदरहुड टाइम को एंजॉय कर रही है। एक्ट्रेस के बेटे की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में आरव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अनीता भी नजर आ रही है। आरव के इस वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

मुंबई. एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों मदरहुड टाइम को एंजॉय कर रही है। एक्ट्रेस के बेटे की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में आरव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अनीता भी नजर आ रही है। आरव के इस वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Bollywood Tadka
वीडियो में अनीता सोफे पर बैठी है और एक्ट्रेस ने बेटे को हाथ में उठाया हुआ है। इसके बाद अनीता बेटे को छोड़ती है तो वह हवा में उड़ने लगता है। ये वीडियो तकनीक और इंस्टाग्राम फिल्टर्स की मदद से बनाया गया है। इस वीडियो ने फैंस को काफी हैरान कर दिया है। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

बता दें अनीता और रोहित ने 9 फरवरी 2021 को बेटे आरव का स्वागत किया था। आरव के आने से कपल की जिंदगी बदल गई है और दोनों काफी खुश हैं। काम की बात करें तो अनीता मोहब्बतें, नागिन 3, काव्यंजलि, कभी सौतन कभी सहेली जैसे शोज में काम कर चुकी है। इसके अलावा एक्ट्रेस ताल, कुछ तो है, कोई आप सा, एक से बुरे दो, रागिनी एमएमएस 2, हीरो जैसी फिल्में में भी नजर आ चुकी है। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

anita hassanandanison aaravflyingairvideoviralLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...