एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी इन दिनों पेरेंट्स लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। कपल बेटे के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में रोहित ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कपल ने अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर भी एक क्लू दिया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
29 May, 2021 01:38 PMमुंबई. एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी इन दिनों पेरेंट्स लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। कपल बेटे के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में रोहित ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कपल ने अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर भी एक क्लू दिया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में अनीता के पति रोहित आरव की देखभाल करते नजर आ रहे हैं। रोहित आरव को बेड पर लिटा कर अंदर जाते है और आकर देखते है तो एक की जगह चार आरव बेड पर खेल रहे होते हैं। ये देख रोहित हैरान रह जाते हैं। वीडियो शेयर कर रोहित ने लिखा- 'यह लड़का बहुत प्यारा हैl मैं इससे प्यार करता हूं
इस वीडियो को अनीता ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- रोहित मुझे 3 और क्यूटीपूटी चाहिए। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।
बता दें अनीता और रोहित ने 9 फरवरी को बेटे आरव का स्वागत किया था। आरव के आने से दोनों की काफी बदल गई है। कपल आरव के साथ मिलकर खूब मस्ती करते हैं और खुश हैं। दोनों इन खूबसूरत पलों को फैंस के साथ भी शेयर करते रहते हैं।