main page

रामानंद सागर की 'रामायण' में आयुष्मान की सास ने निभाया था 'त्रिजटा' को रोल! ताहिरा ने खुद बताई सच्चाई

Updated 19 April, 2020 10:46:23 AM

रामानंद सागर की ''रामायण'' इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इसके साथ ही इस शो में किरदार निभाने वाला हर स्टार एक बार फिर लाइम लाइट में आ गया है। ''रामायण'' से जुड़े किस्से भी काफी चर्चा में हैं। इस की खास बात इस सीरियल के हर सितारे ने दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। ऐसा ही एक किरदार त्रिजटा का है। हर वक्त सीता माता के साथ नजर आने वाली त्रिजटा ने भी रामायण में यादगार किरदार निभाया।

मुंबई: रामानंद सागर की 'रामायण' इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इसके साथ ही इस शो में किरदार निभाने वाला हर स्टार एक बार फिर लाइम लाइट में आ गया है। 'रामायण' से जुड़े किस्से भी काफी चर्चा में हैं। इस की खास बात इस सीरियल के हर सितारे ने दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। ऐसा ही एक किरदार त्रिजटा का है। हर वक्त सीता माता के साथ नजर आने वाली त्रिजटा ने भी रामायण में यादगार किरदार निभाया।

Bollywood Tadka

वहीं अब त्रिजटा को लेकर खबरें चल रही हैं वह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि एक्टर आयुष्मान खुराना की सास यानि ताहिरा कश्यप की मां हैं। इसके बाद ये खबर इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई। जैसी ही ये खबर ताहिरा के पास पहुंची तो उन्होंने इन खबरों को झूठा बताया।

Bollywood Tadka

ताहिरा ने कहा-' रामायण शो में त्रिजटा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मेरी मां श्रीमती अनीता कश्यप नहीं हैं। ये सभी खबरें झूठी हैं। वह एक शिक्षाविद् थीं और उनका इस शो से कोई संबंध नहीं है। वहीं शो में माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका ने भी इस खबरों को खारिज किया है। उन्होंने कहा-'त्रिजटा का किरदार किसी आम औरत ने निभाया था। वह एक्ट्रेस नहीं थीं। 

Bollywood Tadka

बता दें सोशल मीडिया पर खबरें थी कि शो में अनीता कश्यप ने त्रिजटा का किरदार निभाया था जोकि मशहूर लेखिका ताहिरा कश्यप की मां हैं। त्रिजटा एक राक्षसी थीं। ये वहीं राक्षसी थीं जिन्होंने सीता का उस वक्त ध्यान रखा था जब रावण उनका हरण करके अशोक वाटिका में ले आया था। त्रिजटा का जन्म भले ही राक्षस कुल में हुआ था लेकिन उनके अंदर ममता कूट कूट कर भरी थी। उन्होंने सीता जी के दुख को बांटा भी था और उन्हें सांत्वना भी दी थी

Bollywood Tadka
वहींं 'रामायण' में रावण का वध दिखाया जा चुका है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग दशहरे की बधाई दे रहे हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर 'रामायण' भी लगातार ट्रेंड कर रहा है। 'रामायण' की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि टीआरपी में ये शो नंबर एक पर है। इस शो के बाद दूरदर्श अब उत्तर रामायण और श्री कृष्ण का दोबारा प्रसारण करने जा रहा है। 

: Smita Sharma

anita kashyapayushman khurranamother in lawtahira kashyapplayedtrijataramayanramanand sagarTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updatesbollywood news

loading...