बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थिति घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। इस दुखद घटना को आज पूरा एक महीना हो गया है। सुशांत के निधन की खबर से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को काफी सदमा लगा। सुशांत के निधन की खबर सुन वो काफी टूट गई थीं। इतना ही नहीं अंकिता सुशांत की फैमिली से मिलने भी गई थीं। खबरें हैं कि अंकिता सुशांत को याद कर आज भी रोती हैं।
14 Jul, 2020 10:06 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थिति घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। इस दुखद घटना को आज पूरा एक महीना हो गया है। सुशांत के निधन की खबर से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को काफी सदमा लगा। सुशांत के निधन की खबर सुन वो काफी टूट गई थीं। इतना ही नहीं अंकिता सुशांत की फैमिली से मिलने भी गई थीं।खबरें हैं कि अंकिता सुशांत को याद कर आज भी रोती हैं।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अंकिता सोशल मीडिया से दूर हो गईं थी। वहीं अब एक्टर के निधन के 1 महीना पूरे होने पर अंकिता ने उनकी याद में दीया जलाया, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की है।
सामने आई तस्वीर में भग्वान कृष्ण की मूर्ति के आगे दीया जलाया गया है। इसके साथ दीए के पास व्हाइडट कलर का फूल अर्पित किया गया है। शेयर की इस तस्वीर में चाहे अंकिता ने सुशांत का नाम नहीं लिखा है लेकिन उनके द्वारा दिया गया कैप्शन इसी बात की तरफ इशारा कर रहा है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'Child of God'। अंकिता द्वारा शेयर इस तस्वीर पर फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
बता दें कि अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत एक साथ सीरियल पवित्र रिश्ता में भी नजर आए थे। उस सीरियल में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। लीड किरदार को निभाते-निभाते ये दोनों भी करीब आ गए। सुशांत के बाॅलीवुड में एंट्री करने के बाद दोनों के रिश्तों में दरार आने लगीं और इसके बाद इनके ब्रेकअप की खबर सामने आ गई।