बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी पल्लवी ने 28 दिसंबर 2018 को बेटी को जन्म दिया था। हाल ही में अब अंकित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नन्हीं परी के साथ तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम आर्या तिवारी रखा है और ये ये नाम मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट ने दिया है।
04 Jan, 2019 11:28 AMमुंबई: बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी पल्लवी ने 28 दिसंबर 2018 को बेटी को जन्म दिया था। हाल ही में अब अंकित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नन्हीं परी के साथ तस्वीर शेयर की है।
उन्होंने अपनी बेटी का नाम आर्या तिवारी रखा है और ये ये नाम मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट ने दिया है। तस्वीर शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा कि भगवान ने मुझे इस साल का सबसे अच्छा तोहफा दिया है। इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है।
पिछले साल हुई शादी
अंकित पिछले साल 23 फरवरी को पल्लवी शुक्ला के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। पल्लवी पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं। बताया जाता है कि पल्लवी को अंकित की दादी ने पसंद किया था।
बता दें कि अंकित फिल्म 'आशिकी-2' में 'सुन रहा है न तू' गाने से फैमस हुए थे। इसके अलावा वह 'एक विलन', 'अलोन' जैसी कई फिल्मों में गाने गा चुके हैं।