एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से अलविदा कहे एक महीना पूरा हो गया है। सुशांत के जाने के इतने समय बाद भी फैंस के दिलों में उनकी हर एक याद ताजा है। सुशांत के निधन ने फैंस और परिवार के दिलों को बुरी तरह तोड़कर रख दिया है। अभी लोग इस बात पर यकीन नहीं हो पा रहा है कि सुशांत दुनिया में नहीं हैं। कुछ ऐसा ही हाल सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का भी है जो कि इस गम से उबर नहीं पा रही हैं। अंकिता सुशांत को हमेशा के लिए लोगों के दिलों में जिंदा रखना चाहती हैं।
18 Jul, 2020 11:25 AMमुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से अलविदा कहे एक महीना पूरा हो गया है। सुशांत के जाने के इतने समय बाद भी फैंस के दिलों में उनकी हर एक याद ताजा है। सुशांत के निधन ने फैंस और परिवार के दिलों को बुरी तरह तोड़कर रख दिया है। अभी लोग इस बात पर यकीन नहीं हो पा रहा है कि सुशांत दुनिया में नहीं हैं। कुछ ऐसा ही हाल सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का भी है जो कि इस गम से उबर नहीं पा रही हैं। अंकिता सुशांत को हमेशा के लिए लोगों के दिलों में जिंदा रखना चाहती हैं।
यही वजह है कि अंकिता सीरियल 'पवित्र रिश्ता' का सीक्वल बनाने की इच्छा जाहिर की है।मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट की मानें तो अंकिता ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के सीक्वल के बारे में एकता कपूर से बातचीत भी की है।
यह शो सुशांत के दिल के बहुत करीब था। 'पवित्र रिश्ता' की वजह से ही उन्हें घर घर में पहचान मिली थी। ऐसे में अंकिता लोखंडे और एकता कपूर सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के सीक्वल के जरिए सुशांत को श्रद्धांजली देना चाहती हैं।इतना ही नहीं इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के सीक्वल का आइडिया खुद अंकिता ने एकता कपूर को दिया है। एकता से की गई मुलाकात में अंकिता ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के सीक्वल बनाने के बारे में बात की है।
एकता को अंकिता का यह आइडिया बहुत पसंद आया है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही एकता कपूर अपनी टीम के साथ सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के सीक्वल पर काम करना शुरु कर देंगी। इसके अलावा एकता सुशांत को श्रद्धांजलि देते हुए मेंटल हेल्थ अवेयरनेस फंड शुरू करने का ऐलान किया था। इस फंड का नाम सुशांत के पहले सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के नाम पर रखा गया है और इसके लिए एकता, तरुण कतियल के साथ मिलकर काम करेंगी।
बता दें कि सुशांत की मौत के एक महीने बाद 14 जुलाई को एक्टर के करीबी कई लोगों ने उन्हें याद किया। सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता ने अपने घर के मंदिर में दीया जलाकर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए सुशांत को 'भगवान का बच्चा' कहा था।