main page

पति मिलिंद संग अंकिता कोंवरा को याद आया मालदीव रोमांस, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

Updated 12 January, 2021 11:59:50 AM

अंकिता कोंवरा और एक्टर मिलिंद सोमन की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। अंकिता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में अंकिता ने सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है। जो खूब वायरल हो रहा है।

मुंबई. अंकिता कोंवरा और एक्टर मिलिंद सोमन की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। अंकिता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में अंकिता ने सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है। जो खूब वायरल हो रहा है।

Bollywood Tadka
वीडियो में अंकिता पति मिलिंद के साथ मालदीव बीच पर एंजॉय करती हुई नजर आ रही है। दोनों पानी में तैरते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। मिलिंद अंकिता को गोद में उठाए हुए भी नजर आ रहे हैं। अंकिता मालदीव बीच रोमांस को बहुत मिस कर रही थी। अंकिता और मिलिंद का ये रोमांस फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है।

बता दें अंकिता और मिलिंद दोनों को ही घूमना-फिरना बहुत पसंद है। दोनों अपनी लाइफ को खूब एंजॉय करते हैं। फैंस इनकी तस्वीरों और वीडियोज को खूब पसंद भी करते हैं। लेकिन मिलिंद अपनी तस्वीर की वजह से विवादों में भी फंसते नजर आए थे। मिलिंद ने सोशल मीडिया पर न्यूड तस्वीर शेयर कर दी थी। जिसके कारण मिलिंद को खूब ट्रोल किया गया था और उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था। मिलिंद और अंकिता ने 22 अप्रैल 2018 में शादी कर ली थी।

Bollywood Tadka

: Parminder Kaur

ankita konwarsharesthrowbackmaldivesvideohusbandmilind somanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...